देश

दुर्ग कोर्ट का बड़ा फैसला: ‘लुटेरी दुल्हन’ कहकर बदनाम की गई भारती जैन को मिली राहत

रिपोर्ट- शैलेन्द्र कुमार साहू


Luteri dulhan Durg Case: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में जिस दुल्हन को समाज में “लुटेरी दुल्हन” कहकर बदनाम किया गया था, आज उसी महिला के हक में कोर्ट का बड़ा फैसला आया है. दुर्ग न्यायालय ने मामले की लंबी सुनवाई के बाद स्पष्ट कहा कि विवाह को लेकर लगाए गए आरोप कानून की कसौटी पर टिक नहीं पाए. कोर्ट ने वाद को प्रचलन योग्य नहीं मानते हुए खारिज कर दिया. इस फैसले से भारती जैन को बड़ी राहत मिली है.

क्या था पूरा मामला?

दरअसल भारती जैन पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने संतोष जैन नाम के रसूखदार परिवार में शादी कर धोखाधड़ी की. परिवार की ओर से विवाह को ही नकार दिया गया था. लेकिन दोनों के रिश्ते से एक बच्चा भी है. मामला कोर्ट पहुंचा, जहां दस्तावेज, विवाह संबंधी तथ्य और कानूनी प्रावधानों पर सुनवाई हुई. अदालत ने अपने आदेश में कहा कि प्रस्तुत वाद प्रचलन योग्य नहीं है और इसे खारिज किया जाता है. कोर्ट के फैसले ने अब इस पूरे मामले की दिशा बदल दी है.

हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि विवाह हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था और दोनों के संबंध से एक संतान भी है. इसके बावजूद विवाह से इनकार किया जा रहा था. भारती जैन पर लगे “लुटेरी दुल्हन” जैसे गंभीर आरोप न्यायालय में साबित नहीं हो सके. फैसले के बाद भारती जैन और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है. यह मामला उन आरोपों पर भी सवाल खड़े करता है, जिनके आधार पर किसी महिला को बिना न्यायिक निर्णय के बदनाम कर दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: शिक्षा का मंदिर फिर हुआ शर्मसार! रामपुर के स्कूल में प्रिंसिपल पर लगा बच्चों से बदसलूकी का आरोप

समाज से मिली बदनामी का हुआ अंत

फिलहाल इस फैसले के बाद भारती जैन और उनके परिवार में खुशी की लहर है. जिन पर “लुटेरी दुल्हन” जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे, आज वही आरोप न्यायालय में साबित नहीं हो सके. यह मामला उन महिलाओं के लिए भी प्रेरणा है जो समाज में झूठे आरोपों से जूझ रही हैं. कोर्ट के फैसले ने साबित कर दिया कि कानून के सामने सच अंततः जीतता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

29 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago