Rampur school principal misconduct case: रामपुर जनपद के भोट थाना क्षेत्र के गांव खूंटा खेड़ा स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में बड़ा हंगामा मचा हुआ है. जहां से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल स्कूल के प्रिंसिपल जोसेफ पर 8 से 10 साल के मासूम बच्चों के साथ बदसलूकी का आरोप लगा है. बच्चों ने घर पहुंचकर अपने माता-पिता को प्रिंसिपल के व्यवहार की शिकायत की, जिसके बाद गुस्साए परिजन स्कूल पहुंचे और जवाब तलब करने लगे. माहौल तेजी से गरमा गया और भीड़ में कुछ लोग उत्तेजित होकर प्रिंसिपल पर हाथापाई करने लगे. परिजनों ने भी इस बीच प्रिंसिपल को थप्पड़ जड़ दिए गए और मारपीट हो गई. वहीं इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
परिजनों ने क्या लगाए आरोप?
परिजनों का कहना है कि प्रिंसिपल ने बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया, जिसकी जानकारी मिलने पर वे स्कूल पहुंचे. वहां जवाब मांगते ही माहौल बिगड़ गया. कुछ लोग उग्र हो गए और प्रिंसिपल को पीट दिया. परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी है, जिसमें प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. घटना के बाद स्कूल परिसर में तनाव की स्थिति बनी रही. ग्रामीणों और परिजनों ने न्याय की मांग की है और कहा है कि बच्चों की सुरक्षा सबसे ऊपर है.
पुलिस ने लिया एक्शन
अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर अनुराग सिंह ने बताया कि थाना भोट स्थित स्कूल से परिजनों ने शिकायत की कि प्रधानाध्यापक बच्चों के साथ आवंशीनी कृति करता है. इस पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और प्रधानाचार्य को अभिरक्षा में ले लिया गया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है. एसपी ने कहा कि दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: Gold-Silver की कीमतों में लगातार बड़ी गिरावट! अर्श से फर्श पर पहुंच गई चांदी; क्या फूट गया सिल्वर का बुलबुला?
स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर उठता बड़ा सवाल
यह घटना एक बार फिर स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती है. जहां एक तरफ माता-पिता बच्चों को सुरक्षित समझकर स्कूल भेजते हैं, वहीं ऐसी घटनाएं विश्वास को तोड़ती हैं. परिजनों का गुस्सा जायज है, लेकिन मारपीट से समस्या का हल नहीं निकलता. पुलिस जांच से सच्चाई सामने आएगी और दोषी को सजा मिलेगी. लेकिन सबसे जरूरी है कि स्कूलों में बच्चों के साथ होने वाले हर व्यवहार पर सख्त निगरानी हो.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


