Saurav Joshi On E20 Petrol
Sourav Joshi On E20 Petrol: एथेनॉल मिक्स पेट्रोल (E20) पेट्रोल को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले मनीष कश्यप ने E20 पेट्रोल को लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को खूब खरी-खोटी सुनाई थी. अब इसमें एक और नाम जुड़ गया है. मशहूर यूट्यूब ब्लॉगर सौरव जोशी ने भी एथेनॉल को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि एथेनॉल मिक्स पेट्रोल डालने की वजह से उनकी गाड़ी का माइलेज आधा से ज्यादा घट गया है.
ब्लॉगर सौरव जोशी ने अपनी पत्नी के साथ यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया है. जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनकी गाड़ी पहले 16 का माइलेज देती थी. यानी एक लीटर पेट्रोल में करीब 17 किलोमीटर चलती थी. जब से E20 पेट्रोल डालना शुरू किया हूं, माइलेज पहले 9 पर आया और अब गाड़ी सीधे 5 किलोमीटर प्रति लीटर पर आ गई है.
सौरव जोशी कहते हैं कि जब से एथेनॉल मिक्स पेट्रोल यूज कर रहे हैं एक प्रॉब्लम तो आ गई है. वो कहते हैं कि इस पेट्रोल की वजह से गाड़ी माइलेज नहीं दे रही है.
मनीष कश्यप के बाद अब प्रसिद्ध यूट्यूब ब्लॉगर सौरव जोशी ने भी ethanol को लेकर अपनी गाड़ी की समस्या रखी है l अमीर हो या गरीब हर किसी की गाड़ी के साथ गड़करी जी बिना भेदभाव अन्याय कर रहे हैँ lpic.twitter.com/mLXeYnyLAR
— पाठशाला गुरुजी ( Pathshala GuruG ) (@pathshalagurug) July 12, 2026
अपनी मर्सिडीज बेंज कार में सवार होकर सौरव आगे कहते हैं कि पहले उनकी गाड़ी 15-16 का माइलेज देती थी. अब 9 का माइलेज दे रही है.
उन्होंने आगे कहा,
कल ही पेट्रोल भरवाया था और आज पेट्रोल बहुत ज्यादा कम हो गया. पहले एक बार टैंक फुल कराने पर 800 किलोमीटर तक चलती थी. अब सिर्फ 400 किलोमीटर शो कर रहा है.
सौरव जोशी कहते हैं कि E20 पेट्रोल की वजह से उनकी कार माइलेज तो नहीं दे रही है. बस आशा ये है कि गाड़ी में कोई और दिक्कत ना आ जाए.
गौरतल है कि इससे पहले पटना के ब्लॉगर मनीष कश्यप ने भी E20 पेट्रोल पर सवाल उठाये थे. उन्होंने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को इसका जिम्मेदार ठहराया था. मनीष कश्यक के इस आरोप पर नितिन गडकरी ने उन्हें गधा तक कह दिया.
केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि मनीष कश्यप की गाड़ी में खराबी मिलावटी पेट्रोल की वजह से आई थी. इसके लिए एफआईआर कराने की भी बात गडकरी ने की थी.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…