AI IMAGE
सोशल मीडिया पर चल रही तमाम तरह की चर्चाओं के कारण लोग अब अपनी गाड़ियों के इंजन को सुरक्षित रखने के लिए नॉर्मल पेट्रोल छोड़ ‘प्रीमियम पेट्रोल’ की तरफ भाग रहे हैं. इसका नतीजा यह हुआ है कि दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर हाई-ऑक्टेन प्रीमियम ईंधन की मांग में अचानक भारी उछाल देखने को मिल रहा है.
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में इंडियन ऑयल के XP95 और XP100 या भारत पेट्रोलियम के स्पीड 97 जैसे प्रीमियम फ्यूल की बिक्री पहले के मुकाबले दोगुनी से लेकर पांच गुना तक बढ़ गई है. उदाहरण के लिए, जिन पंपों पर पहले XP95 की रोजाना बिक्री 1,000 लीटर थी, वह अब बढ़कर 1,500 से 1,700 लीटर तक पहुंच गई है. वहीं, सबसे महंगे XP100 पेट्रोल की बिक्री भी 100 लीटर से बढ़कर सीधे 500 लीटर प्रतिदिन हो गई है. खासतौर पर महंगी और हाई-परफॉर्मेंस गाड़ियों के मालिक कोई रिस्क नहीं लेना चाहते और सीधे प्रीमियम पेट्रोल डलवा रहे हैं.
गाड़ी मालिकों के इस डर पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्थिति साफ की है. सरकार का कहना है कि E20 पेट्रोल से इंजन खराब होने या माइलेज घटने की बातें पूरी तरह अफवाह हैं. सरकार ने स्पष्ट किया कि बाजार में मौजूद सभी E20 कंपैटिबल वाहनों को इस ईंधन के हिसाब से ही टेस्ट करके तैयार किया गया है. खुद पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी कह चुके हैं कि व्यापक स्तर पर हुए परीक्षणों में इंजन की परफॉर्मेंस पर कोई बुरा असर नहीं देखा गया है. सरकार ने यह भी साफ किया है कि फिलहाल पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलाने की कोई योजना नहीं है.
भले ही एथेनॉल की ज्यादा लागत के कारण E20 पेट्रोल को तैयार करना सामान्य पेट्रोल से थोड़ा महंगा पड़ता है, लेकिन इस ‘ब्लेंडिंग प्रोग्राम’ से देश की अर्थव्यवस्था को बहुत बूस्ट मिला है. सरकार के आंकड़ों के अनुसार, एथेनॉल मिश्रण की वजह से भारत ने अब तक 1.97 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की विदेशी मुद्रा बचाई है और लगभग 316 लाख मीट्रिक टन कच्चे तेल का आयात कम किया है. इसके अलावा, देश के किसानों को भी 1.66 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया गया है.
ये भी पढ़ें: पंजाब आधा नहीं पूरा सच जानना चाहता है! ‘सतलुज’ विवाद पर रवनीत सिंह बिट्टू ने खोला मोर्चा
-भारत एक्सप्रेस
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…
Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…
अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…