Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

क्या E20 से डर रहें है लोग? दिल्ली में अचानक बढ़ी प्रीमियम तेल की डिमांड, बिक्री 5 गुना तक उछली

दिल्ली में E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान पहुंचने की अफवाहों के चलते लोग नॉर्मल तेल छोड़कर XP95 और XP100 जैसे महंगे प्रीमियम पेट्रोल की तरफ रुख कर रहे हैं, जिससे इसकी बिक्री 5 गुना तक बढ़ गई है.

E20 Petrol Fear: Premium Petrol Demand Surges Up To 5 Times In Delhi

AI IMAGE

सोशल मीडिया पर चल रही तमाम तरह की चर्चाओं के कारण लोग अब अपनी गाड़ियों के इंजन को सुरक्षित रखने के लिए नॉर्मल पेट्रोल छोड़ ‘प्रीमियम पेट्रोल’ की तरफ भाग रहे हैं. इसका नतीजा यह हुआ है कि दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर हाई-ऑक्टेन प्रीमियम ईंधन की मांग में अचानक भारी उछाल देखने को मिल रहा है.

प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री में उछाल

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में इंडियन ऑयल के XP95 और XP100 या भारत पेट्रोलियम के स्पीड 97 जैसे प्रीमियम फ्यूल की बिक्री पहले के मुकाबले दोगुनी से लेकर पांच गुना तक बढ़ गई है. उदाहरण के लिए, जिन पंपों पर पहले XP95 की रोजाना बिक्री 1,000 लीटर थी, वह अब बढ़कर 1,500 से 1,700 लीटर तक पहुंच गई है. वहीं, सबसे महंगे XP100 पेट्रोल की बिक्री भी 100 लीटर से बढ़कर सीधे 500 लीटर प्रतिदिन हो गई है. खासतौर पर महंगी और हाई-परफॉर्मेंस गाड़ियों के मालिक कोई रिस्क नहीं लेना चाहते और सीधे प्रीमियम पेट्रोल डलवा रहे हैं.

लोगों के डर के बीच सरकार ने क्या कहा?

गाड़ी मालिकों के इस डर पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्थिति साफ की है. सरकार का कहना है कि E20 पेट्रोल से इंजन खराब होने या माइलेज घटने की बातें पूरी तरह अफवाह हैं. सरकार ने स्पष्ट किया कि बाजार में मौजूद सभी E20 कंपैटिबल वाहनों को इस ईंधन के हिसाब से ही टेस्ट करके तैयार किया गया है. खुद पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी कह चुके हैं कि व्यापक स्तर पर हुए परीक्षणों में इंजन की परफॉर्मेंस पर कोई बुरा असर नहीं देखा गया है. सरकार ने यह भी साफ किया है कि फिलहाल पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलाने की कोई योजना नहीं है.

महंगा है एथेनॉल, पर देश को मिल रहा बड़ा फायदा

भले ही एथेनॉल की ज्यादा लागत के कारण E20 पेट्रोल को तैयार करना सामान्य पेट्रोल से थोड़ा महंगा पड़ता है, लेकिन इस ‘ब्लेंडिंग प्रोग्राम’ से देश की अर्थव्यवस्था को बहुत बूस्ट मिला है. सरकार के आंकड़ों के अनुसार, एथेनॉल मिश्रण की वजह से भारत ने अब तक 1.97 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की विदेशी मुद्रा बचाई है और लगभग 316 लाख मीट्रिक टन कच्चे तेल का आयात कम किया है. इसके अलावा, देश के किसानों को भी 1.66 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया गया है.

ये भी पढ़ें: पंजाब आधा नहीं पूरा सच जानना चाहता है! ‘सतलुज’ विवाद पर रवनीत सिंह बिट्टू ने खोला मोर्चा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital