देश

भूकंप से हिला दिल्ली-NCR, नेपाल में भी महसूस किए गए झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 थी तीव्रता

Delhi: दिल्ली-NCR में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए है. वहीं पड़ोसी देश नेपाल में भी भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि आज आए भूकंप की तीव्रता 4.8 थी. आज बुधवार के दिन आए इन जगहों पर भूकंप का केंद्र नेपाल में था. दिल्ली-एनसीआर में भूकंप की तीव्रता काफी हल्की थी.

नेपाल में इस जगह पर था भूकंप का केंद्र

रिक्टर स्केल पर 4.8 की तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र नेपाल के जुमला से 69 किमी दूर था. हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में कहीं से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है.

उत्तराखंड में इस जगह भूकंप

भूकंप के झटकों से उत्तराखंड का पिथौरागढ़ भी हिल गया. बुधवार को दोपहर में 1.30 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए. यहां आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 थी. बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 143 किमी दूर था वो भी जमीन के 10 किलोमीटर अंदर.

इसे भी पढ़ें: Lucknow News: अब मेट्रो कॉरिडोर में पतंगबाजी करना पड़ेगा महंगा, बिना वारंट होगी गिरफ्तारी

इससे पहले तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी. इस भूकंप से वहां 40 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. वहीं तुर्की में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है. संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि दक्षिणी तुर्की और उत्तरी सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप इस क्षेत्र में सदी की सबसे बुरी घटना है. मानवीय मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव और आपातकालीन राहत समन्वयक मार्टिन ग्रिफिथ्स ने कहा, इस क्षेत्र में यह 100 वर्षों में सबसे खराब घटना थी.

तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से वहां हर तरफ तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार भूकंप की वजह से वहां हजारों लोगों की जान चली गई है. भारत ने भी तुर्किये और सीरिया में अपनी NDRF की टीम भेजी थी. तुर्किये में भूकंप से हुई तबाही को देखते हुए दुनिया भर के तमाम देशों ने हर संभव मदद की. इस कारण दिल्ली NCR में आए इस भूकंप से लोगों में डर का माहौल है.

Rohit Rai

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

39 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

48 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

58 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago