देश

Agra: CBI छापेमारी से रेल अधिकारियों व इंजीनियरों में मचा हड़कम्प, रेलवे के दो इंजीनियरों को ले गई साथ

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से सीबीआई छापेमारी की बड़ी खबर सामने आ रही है. उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रयागराज जोन के सिग्नल और दूरसंचार विभाग, निर्माण शाखा में आधुनिकीकरण में कथित तौर पर करोड़ों रुपये का खेल हुआ है. भ्रष्टाचार के कीचड़ से इंजीनियरों के हाथ रंगे हुए हैं. इसकी जानकारी के बाद सीबीआई टीम ने मंगलवार को उप मुख्य सिग्नल और दूरसंचार इंजीनियर (डिप्टी सीएसटीई) निर्माण शाखा मुकेश कुमार और सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) विजय कुमार के घर पर छापा मारा.

सीबीआई के छापे से हड़कम्प

सीबीआई टीम की छापेमारी से रेल अधिकारियों व इंजीनियरों में हड़कम्प मच गया है. जानकारी सामने आई है कि इंजीनियरों को टीम पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गई है. आगरा रेल मंडल में टूंडला से बांदीकुई तक रेल लाइन का दोहरीकरण का कार्य चल रहा है. जबकि दिल्ली-आगरा रेल खंड में कीठम से भांडई तक तीसरी रेल लाइन बिछ रही है. इसके अलावा मंडल में सिग्नल और दूर संचार विभाग, निर्माण शाखा के करोड़ों रुपये के कार्य चल रहे हैं. बताया जा रहा है कि इंजीनियरों की मिलीभगत से विभाग में खेल हो रहा है. चहेतों को टेंडर प्रक्रिया का लाभ दिया जा रहा है.

पढ़ें इसे भी- यूपी सांसद के निजी सचिव के भाई से मारपीट के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित

सीबीआई से की गई थी शिकायत

जानकारी सामने आई है कि चार से पांच माह पहले इसकी शिकायत सीबीआई से की गई थी. इसी के बाद सीबीआई ने संबंधित विभाग में सुबूतों को जुटाना शुरू कर दिया था. टेंडर प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही थी. साथ ही करोड़ों रुपये के कार्य की गोपनीय जांच की गई. इससे पूरा खेल खुलकर सामने आ गया. सारे साक्ष्यों को जुटा लेने के बाद सीबीआई टीम ने मंगलवार को कैंट रेलवे कालोनी स्थित डिप्टी सीएसटीई, निर्माण मुकेश कुमार के सरकारी आवास पर छापा मारा. टीम ने एक घंटे तक जांच की और कई कागजों और फाइलों को अपने कब्जे में लिया. मुकेश से पूछताछ भी की गई और मुकेश को लेकर एसएसई, निर्माण विजय कुमार के मथुरा स्थित आवास पर पहुंची. इसके बाद टीम दोनों इंजीनियरों को अपने साथ लेकर चली गई.

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि सीबीआई टीम ने डिप्टी सीएसटीई निर्माण मुकेश और एसएसई विजय कुमार के आवास पर छापा मारा है. यह दोनों ही इंजीनियर एनसीआर प्रयागराज जोन के हैं. जांच में सीबीआई का पूरा सहयोग किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

11 minutes ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

14 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा पारा, बिहार-झारखंड में आकाशीय बिजली का खतरा! जानिए आपके राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

27 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

41 minutes ago

दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…

54 minutes ago