देश

असम में महसूस किए गए Earthquake के झटके, 4.8 रही रिक्टर स्केल पर तीव्रता

सोमवार को अम के नागांव जिले में 4.3 तेजी का भूकंप (Earthquake) आया. ये भूकंप तेजपुर से करीब 40 किमी दूर और 35 किमी की गहराई पर दर्ज किया गया. बताया जा रहा है कि भूकंप दोपहर को 12 बजकर 9 मिनट पर महसूस किया गया. वहीं इससे पहले 17 अगस्त रविवार को राजस्थान के चुरू में भी 3.1 तीव्रता वाला भूकंप दर्ज किया गया था.

हाल ही में तुर्की में आया था भूकंप

तुर्की के उत्तर-पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में को 6.1 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) (Earthquake) आया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण (एएफएडी) के अनुसार, यह भूकंप 11 अगस्त को शाम 7 बजकर 53 मिनट पर सिंदिरगी जिले में आया था.

Earthquake से कई इमारतें ढहीं

गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि 81 साल के एक बुजुर्ग को बचाने के बाद उनकी मौत हो गई थी. कई लोग घायल हुए और 15 से ज्यादा इमारतें गिर गईं थी. एनटीवी प्रसारक पर दिखाए गए फुटेज में मलबे में तब्दील एक इमारत दिखाई दे रही थी, जिसके मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही थी.

सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, मंत्री येरलिकाया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया था कि यह झटका इस्तांबुल और आसपास के इलाकों में भी महसूस हुआ था. इसके बाद एएफएडी और सभी संबंधित एजेंसियों ने तुरंत मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी थी.

रूस में भी आया था तेज भूकंप

इससे पहले, 3 अगस्त को भी प्रशांत महासागर में रविवार को रूस के कामचटका प्रायद्वीप पर 6.8 तीव्रता का झटका (Earthquake) महसूस किया गया था. यह भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजकर 37 मिनट पर आया था. यह क्षेत्रीय राजधानी पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 277 किलोमीटर दूर, 26 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था.

जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र (जीएफजेड) के अनुसार, इससे पहले रूस के कुरील द्वीप समूह में 7 की तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया था. प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने भूकंप (Earthquake) की तीव्रता 7.0 मापी और पुष्टि की है कि भूकंप के बाद कोई सुनामी चेतावनी जारी नहीं की गई थी. यह भूकंप कुरील द्वीप समूह के पूर्व में शुक्रवार देर रात दर्ज किए गए 6.2 तीव्रता के एक और भूकंप के बाद आया था.

क्यों आते हैं भूकंप?

आखिर भूकंप क्यों आते हैं? इसको समझने के लिए सबसे पहले पृथ्वी की संरचना को जानना जरूरी है. हमारी पृथ्वी टैक्टोनिक प्लेट्स पर स्थित है. इन प्लेटों के नीचे तरल पदार्थ लावा है. जिसपर टैक्टोनिक प्लेट्स तैरती रहती हैं. कई बार ऐसा होता है कि ये प्लेटें आपस में टकरा जाती हैं. बार-बार टकराने से इन प्लेट्स के कोने सिकुड़ जाते हैं या फिर टूटने लगते हैं. जिससे नीचे से निकली ऊर्जा बाहर निकलने के लिए रास्ते खोजती है. जिसमें डिस्टर्बेंस होता है और इसी के बाद भूकंप की स्थिति पैदा होती है.

भूकंप के समय क्या करें?

खुले मैदान में चले जाएं और इमारतों से दूर रहें.

टेबल या मजबूत फर्नीचर के नीचे छिपें और सिर को किसी तकिये या हाथ से ढक लें.

लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, सीढ़ियों का सहारा लें.

बिजली के तारों, पेड़ों और ऊंची इमारतों से दूर रहें.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

 

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

3 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

4 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

4 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

4 hours ago