सांकेतिक तस्वीर.
Earthquake Tremors: मणिपुर में बुधवार को भूकंप के दो झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 और 5.2 मापी गई है. भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, 28 मई 2025 को तड़के 1:54 बजे (भारतीय समयानुसार) मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया. इस भूकंप का केंद्र 24.46 उत्तरी अक्षांश और 93.70 पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई 40 किलोमीटर थी.
इसके थोड़ी देर बाद ही दूसरी बार मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, तड़के 2:26 बजे (भारतीय समयानुसार) मणिपुर के नोनी जिले में 2.5 तीव्रता का एक हल्का भूकंप आया. इस भूकंप का केंद्र नोनी जिले में 24.53 उत्तरी अक्षांश और 93.50 पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई 25 किलोमीटर थी.
हालांकि, इस भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है. लेकिन, लगातार दो बार भूकंप आने से मणिपुर में लोग दहशत में आ गए और वे घरों के बाहर निकल आए.
इससे पहले, 8 मई 2025 को रात 10:11 बजे (भारतीय समयानुसार) मणिपुर के चंदेल जिले में 3.6 तीव्रता का एक भूकंप आया था. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र 24.19 उत्तरी अक्षांश और 93.96 पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी. यह भूकंप हल्की तीव्रता का था और इसे स्थानीय क्षेत्रों में महसूस किया गया, लेकिन इससे किसी बड़े नुकसान या जानमाल की हानि की कोई खबर दर्ज नहीं की गई थी.
4 अक्टूबर को भी मणिपुर-नागालैंड सीमा क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. अधिकारियों ने बताया था कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है. बता दें कि मणिपुर म्यांमार के साथ सीमा साझा करता है. हाल ही में म्यांमार में विनाशकारी भूकंप आया था, जिसके कारण कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी.
-भारत एक्सप्रेस
UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…
Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…
Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…
UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…
Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…