Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Earthquake Tremors: मणिपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, 28 मई 2025 को तड़के 1:54 बजे (भारतीय समयानुसार) मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया.

Earthquake के तेज झटके से हिली रूस की धरती, सुनामी का अलर्ट जारी

सांकेतिक तस्वीर.

Earthquake Tremors: मणिपुर में बुधवार को भूकंप के दो झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 और 5.2 मापी गई है. भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, 28 मई 2025 को तड़के 1:54 बजे (भारतीय समयानुसार) मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया. इस भूकंप का केंद्र 24.46 उत्तरी अक्षांश और 93.70 पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई 40 किलोमीटर थी.

दो बार आया Earthquake

इसके थोड़ी देर बाद ही दूसरी बार मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, तड़के 2:26 बजे (भारतीय समयानुसार) मणिपुर के नोनी जिले में 2.5 तीव्रता का एक हल्का भूकंप आया. इस भूकंप का केंद्र नोनी जिले में 24.53 उत्तरी अक्षांश और 93.50 पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई 25 किलोमीटर थी.

Earthquake से दहशत में आए लोग

हालांकि, इस भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है. लेकिन, लगातार दो बार भूकंप आने से मणिपुर में लोग दहशत में आ गए और वे घरों के बाहर निकल आए.

इससे पहले, 8 मई 2025 को रात 10:11 बजे (भारतीय समयानुसार) मणिपुर के चंदेल जिले में 3.6 तीव्रता का एक भूकंप आया था. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र 24.19 उत्तरी अक्षांश और 93.96 पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी. यह भूकंप हल्की तीव्रता का था और इसे स्थानीय क्षेत्रों में महसूस किया गया, लेकिन इससे किसी बड़े नुकसान या जानमाल की हानि की कोई खबर दर्ज नहीं की गई थी.

यह भी पढ़ें- Delhi Police का बड़ा एक्शन: साउथ-वेस्ट जिले में 88 अवैध बांग्लादेशी पकड़े गए, 10 दिवसीय अभियान में सामने आई अहम जानकारी

4 अक्टूबर को भी मणिपुर-नागालैंड सीमा क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. अधिकारियों ने बताया था कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है. बता दें कि मणिपुर म्यांमार के साथ सीमा साझा करता है. हाल ही में म्यांमार में विनाशकारी भूकंप आया था, जिसके कारण कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital