देश

देशभर में ईस्टर की धूम! राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने त्याग और करुणा के प्रतीक ईसा मसीह के पुनरुत्थान दिवस Easter की सबको शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने कहा यह ईस्टर इसलिए खास है क्योंकि दुनिया ईसा मसीह के जुबली वर्ष को बड़े उत्साह के साथ मना रही है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने पोस्ट में शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “सभी को ईस्टर (Easter) की बधाई! इस अवसर पर हम ईसा मसीह के पुनरुत्थान का जश्न मनाते हैं. यह त्योहार नई उम्मीद और नई शुरुआत की भावना को प्रेरित करता है. ईसा मसीह की शिक्षाएं मानवता को प्रेम और त्याग के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं. आशा और आनंद का यह त्योहार सभी के लिए शांति और समृद्धि लाए.”

Easter की पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सभी को ईस्टर की हार्दिक शुभकामनाएं. यह ईस्टर इसलिए खास है क्योंकि दुनिया ईसा मसीह के जुबली वर्ष को बड़े उत्साह के साथ मना रही है. कामना है कि ये पवित्र अवसर हर व्यक्ति में आशा, नवीनीकरण और करुणा की भावना जगाए रखे. चारों ओर खुशियां और सद्भावना हो.”

क्यों मनाया जाता है ईस्टर?

बता दें कि ईस्टर (Easter) ईसाई धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो यीशु मसीह के पुनरुत्थान का उत्सव मनाता है. यह माना जाता है कि यीशु को सूली पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन वे जीवित हो वापस लौटे थे. ये ईसाई विश्वास का केंद्रीय आधार है. ईस्टर वसंत ऋतु में, चंद्र कैलेंडर के आधार पर, गुड फ्राइडे के बाद आने वाले रविवार को मनाया जाता है, इसकी तिथि हर साल बदलती है. यह पर्व आध्यात्मिक नवीकरण, आशा और नई शुरुआत का प्रतीक है.

यह भी पढ़ें- PM Modi Saudi Arabia Visit: सऊदी अरब के दौरे पर भारतीय कामगारों से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

ईस्टर (Easter) से पहले का समय, जिसे लेंट कहते हैं, 40 दिनों का उपवास और प्रायश्चित का काल होता है. ईस्टर के दिन चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं, भजन और उत्सव आयोजित होते हैं. परंपराओं में ईस्टर अंडे सजाना और छिपाना शामिल है, जो नई जिंदगी का प्रतीक हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बर्फ का शिवलिंग और अमरता की कथा: कैसे करें अमरनाथ यात्रा की सही तैयारी?

Amarnath Immortal Secret: जानिए अनंतनाग में स्थित अमरनाथ गुफा के बर्फानी शिवलिंग का रहस्य, यात्रा…

5 minutes ago

कोलकाता में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, खुदकुशी की भी कोशिश; सुसाइड नोट से खुलेगा राज?

Kolkata Mother Murder Case: कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके में 65 वर्षीय बेटे पर अपनी 85…

6 minutes ago

‘विकास की रफ्तार के साथ जुड़ना चाहता हूं…’; अमित शाह ने पुणे में बताए वे कारण, क्यों एनडीए में आए थे अजित दादा

पुणे में अजित पवार की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

10 minutes ago

विरासत और आस्था का सफर: दिल्ली के अक्षरधाम और छतरपुर मंदिर से क्या सीखें?

Akshardham And Chhatarpur Mandir: जानिए दिल्ली के स्वामीनारायण अक्षरधाम और छतरपुर मंदिर का इतिहास, वास्तुकला…

14 minutes ago

पालीताना के पवित्र जैन मंदिर: संगमरमर से तराशी गई 863 देवालयों की अनूठी दुनिया, जहां हर कदम पर दिखती है सदियों पुरानी विरासत

गुजरात के भावनगर स्थित पालीताना की शत्रुंजय पहाड़ी पर संगमरमर के लगभग 863 भव्य जैन…

34 minutes ago