देश

लोनी विधायक नंदकिशोर की अपील का असर, लोनी में जगह-जगह मनाई गई इको फ्रेंडली बकरीद, केक काटकर दी गई कुर्बानी

Bakrid 2025: बकरीद के मौके पर लोनी में इस बार कुछ अलग ही नज़ारा देखने को मिला. स्थानीय मुस्लिम समुदाय ने बकरी की पारंपरिक कुर्बानी की जगह केक के रूप में सांकेतिक कुर्बानी देकर त्योहार मनाया. यह आयोजन लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर की अपील पर किया गया.

केक से बकरी की प्रतीकात्मक कुर्बानी

डाबर तालाब, नसबंदी कॉलोनी और आसपास के इलाकों में मुस्लिम समुदाय ने केक काटकर ईद का जश्न मनाया. इस पहल को लोगों ने पर्यावरण के अनुकूल यानी ईको-फ्रेंडली ईद के तौर पर मनाया.

विधायक ने बताया  ऐतिहासिक कदम

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने इस पहल की खुले दिल से सराहना की. उन्होंने कहा, “लोनी के मुसलमान राष्ट्रवादी सोच वाले हैं. उन्होंने दिखाया कि देशहित सबसे ऊपर है. यह एक मिसाल है.”विधायक ने आगे कहा कि लोनी के प्रगतिशील मुसलमानों की सोच आने वाले समय में पूरे देश के लिए प्रेरणा बनेगी. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के कदम आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करते हैं.

लोगों ने दी एक-दूसरे को बधाई

कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी और शांति व सौहार्द का संदेश दिया.

-भारत एक्सप्रेस 

Dev Nath, Special correspondent

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago