लीगल

CLAT PG 2025: दिल्ली हाईकोर्ट ने आंसर की विवाद में छात्रों को दी राहत, एनएलयू को जल्द रिजल्ट जारी करने का आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट से सीएलएटी-पीजी के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने उत्तर कूंजी में कथित विसंगतियों को लेकर एनएलयू को जल्द रिजल्ट घोषित करने का आदेश दिया है. दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) कंसोर्टियम को जल्द सीएलएटी का रिजल्ट घोषित करने का आदेश दिया है.

अदालत ने उत्तर कुंजी में गड़बड़ियों को लेकर दिया फैसला

अदालत ने छात्रों द्वारा उत्तर कुंजी में गड़बड़ियों को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के बाद यह फैसला दिया है. सीएलएटी पीजी 2025 में पूछे गए तीन गलत प्रश्नों को लेकर छात्रों ने तीन अलग-अलग याचिकाएं दायर की थी. याचिका में आंसर कुंजी में गलती होने का आरोप लगाया गया था. कोर्ट ने आंसर कुंजी के दो सवालों पर उठाई गई आपत्तियों को सही माना है जबकि तीसरे आंसर कुंजी की आपत्ति को कोर्ट ने खारिज कर दिया है.

कोर्ट ने जताई नाराजगी

कोर्ट ने उत्तर कुंजी में गलती बताने के लिए हर सवाल पर 1000 रुपये की फीस लेने पर भी नाराजगी जताई है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि छात्रों और संस्थाओं के बीच बैलेंस होना चाहिए. कोर्ट ने कहा कि एनएलयू की बात सही हो सकती है कि ये फीस बिना वजह आपत्ति करने वालों या कोचिंग संस्थानों को रोकने के लिए रखी गई है. लेकिन कोर्ट ने यह भी कहा कि उम्मीद है कि भविष्य में एनएलयू फीस में कमी करेगा.

ये भी पढ़ें: एनएचएआई द्वारा मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 9 जून को करेगा सुनवाई

कोर्ट ने दिया यह सुझाव

कोर्ट ने यह सुझाव दिया है कि यह मामला जस्टिस जी रघुराम (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता वाली समिति के समक्ष रखा जाए और उनकी राय के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाए. याचिका में सामान्य विधि प्रवेश परीक्षा 2025 के परिणामों के खिलाफ दायर याचिकाओं को विभिन्न हाईकोट्स से सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग की गई थी.

याचिका अधिवक्ता प्रीता श्रीकुमार अय्यर के माध्यम से दायर की गई थी. दिल्ली हाई कोर्ट के सिंगल बेंच ने 20 दिसंबर 2024 को आंसर-की में गलतियों को लेकर कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज को CLAT 2025 के रिजल्ट को संशोधित करने का निर्देश दिया था.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

35 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

50 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago