देश

Jammu Kashmir: 21 घंटे की पूछताछ के बाद पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने की कार्रवाई

डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी के अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह को ईडी ने PMLA मामले में गिरफ्तार किया है. चौधरी लाल सिंह की गिरफ्तारी होने के बाद उनके समर्थक ईडी दफ्तर का घेराव करने पहुंच गए. समर्थकों ने जम्मू शहर नरवाल स्थित ईडी दफ्तर के बाहर जमकर नारेबाजी की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चौधरी लाल सिंह से उनकी पत्नी को मिलने दिए जाने की मांग की.

ED-CBI ने दर्ज किया था मामला

बता दें कि पूर्व मंत्री लाल सिंह की पूर्व विधायक पत्नी कांता अंडोत्रा द्वारा संचालित आरबी एजुकेशनल ट्रस्ट की स्थापना के लिए जमीन खरीद में अनियमितता उजागर हुई थी. जिसको लेकर ईडी जांच कर रही है. 12 सितंबर 2020 को सीबीआई ने भी एक मामला दर्ज किया था. इसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था. हालांकि सीबीआई ने 2021 में मामले से जुड़ा आरोप पत्र दाखिल कर दिया था.

21 घंटे ईडी ने की थी पूछताछ

मंगलवार देर रात ईडी ने चौधरी लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले सोमवार और फिर शनिवार को ईडी ने लाल सिंह से करीब 21 घंटे तक पूछताछ की थी. दो दिन तक चली इस पूछताछ के दौरान चौधरी लाल सिंह के समर्थक ईडी दफ्तर के बाहर मौजूद रहे और प्रदर्शन करते रहे. कार्यकर्ताओं ने बीजेपी और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

“डोगरों की आवाज उठा रहा इसलिए हो रही कार्रवाई”

पूछताछ के बाद ईडी दफ्तर से बाहर आने के बाद चौधरी लाल सिंह ने कहा था कि “ये कार्रवाई इसलिए की जा रही है क्योंकि डोगरों की लड़ाई लड़ रहा हूं. अगर इस लड़ाई को आज खत्म करने का ऐलान कर दूं तो ये सारे मामले खत्म कर दिए जाएंगे और लाल सिंह को क्लीनचिट दे दी जाएगी, लेकिन वे लोग जान लें कि लाल सिंह इतना कमजोर नहीं है कि अपनों को छोड़ दे.”

यह भी पढ़ें- “नीतीश कुमार महिलाओं से तत्काल और स्पष्ट माफी मांगें”, सेक्स एजुकेशन वाले बयान पर स्वाति मालिवाल ने जताई नाराजगी

लाल सिंह चौधरी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है. कुछ भी गलत नहीं किया गया, फिर भी जेल भेज दिया जाए तो गम नहीं है. परिवार ने एजुकेशन ट्रस्ट बनाया, जहां बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन कुछ लोगों ने जम्मू को बर्बाद कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

11 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

15 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

18 minutes ago

WhatsApp पर ‘NO’ टाइप करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता! भूलकर भी न करें ये गलती; जानें कैसे रहें सुरक्षित

साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…

33 minutes ago

‘मैं आज भी नीतीश के साथ…’, अनंत सिंह ने 9 मौतों वाले बयान पर दी सफाई, नीरज कुमार पर भी साधा निशाना

बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने नीतीश…

50 minutes ago

ट्रंप ने दे दी भारत को टैरिफ से छूट, रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अब नहीं लगेगी पेनल्टी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…

1 hour ago