देश

MP Election: हिमालय जाने के प्लान को किया कैंसिल, अब विधानसभा चुनाव के लिए ताबड़तोड़ रैलियां करेंगी उमा भारती

मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने अपना हिमालय जाने का प्लान कैंसिल कर दिया है. उमा भारती अब विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए मैदान में उतरेंगी. इसके लिए उन्होंने हामी भर दी है. 9 नवंबर से उमा भारती सांची विधानसभा से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगी. इसी को लेकर उमा भारती काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. उन्होंने इस दौरान तीर्थ दर्शन योजना पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के दावे को भी गलत बताया है.

सांची विधानसभा से करेंगी प्रचार की शुरुआत

मिली जानकारी के मुताबिक, उमा भारती रैलियों की शुरुआत सांची से करेंगी. उसके बाद सिलवानी के बम्होरी और सागर के सुरखी में भी चुनावी रैली को संबोधित करेंगी. बता दें कि बीते दिनों उमा भारती ने चुनाव में जिम्मेदारी न मिलने से नाराज हो गई थीं. उन्होंने ऐलान किया था कि वे हिमालय की यात्रा पर जाने वाली हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा था कि स्टार प्रचारक की लिस्ट में नाम न होने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है. उनके लिए कार्यकर्ता ही उनके स्टार प्रचारक हैं.

बीते दिनों शेयर की थी पोस्ट

उमा भारती ने बीते दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर किया था. जिसमें उन्होंने लिखा था कि ललितपुर रेलवे स्टेशन पर पैर में लगी चोट बड़ा नुकसान कर गई. 28 तारीख से फिजियोथेरपी झांसी में चली. सुधार न होते देख झांसी में ही एमआरआई हुई. डॉक्टरों के निर्देश से भोपाल वापस लौट रही हूं. लगभग 3 महीने तक चिकित्सा, फिजियोथेरपी, दवाई, बेड रेस्ट को मिलाकर के अब ठीक होने में लंबा समय लगेगा.

हिमालय जाने का किया था ऐलान

हालांकि उन्होंने इस दौरान ये भी कहा था कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां भी प्रचार के लिए बुलाएंगे, वहां जाऊंगी. इसके अलावा जूम मीटिंग के जरिए भी रैलियों को संबोधित करूंगी. उमा भारती ने ये भी कहा था कि उनका हिमालय जाने का प्लान था. जिसमें 28 तारीख से ब्रदीनाथ, केदार धाम में दर्शन करने के बाद 7 तारीख तक भोपाल लौटने की बात कही थी.

यह भी पढ़ें- MP Elections: चुनाव प्रचार से पहले हिमालय चलीं उमा भारती, अपनी ही सरकार के गिनाए अधूरे काम, बोलीं- मैं प्रर्थना करूंगी कि…

अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

उमा भारती ने अरविंद केजरीवाल के तीर्थ दर्शन योजना के दावे को झूठा करार दिया है. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ” “केजरीवाल जी अत्यधिक तनाव और दबाव से थक गए हैं उनकी याददाश्त कमजोर हो गई है. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना सबसे पहले मध्य प्रदेश में मेरे बड़े भाई श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने शुरू की.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ट्रंप ने दे दी भारत को टैरिफ से छूट, रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अब नहीं लगेगी पेनल्टी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…

7 minutes ago

IIT-NIT का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ा अलर्ट! JEE Mains 2027 के रजिस्ट्रेशन पर आया नया अपडेट

JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में…

25 minutes ago

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

37 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

44 minutes ago