मनोरंजन

Bigg Boss 17: सुशांत को याद कर फिर रो पड़ीं Ankita Lokhande, इस कंटेस्टेंट में देखती हैं झलक

Bigg Boss 17: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ इस बार का सबसे अलग और मजेदार है. इस बार के सीजन में अंकिता लोखंडे बहुत स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट बनकर उभरी हैं. लेटेस्ट एपिसोड में एक बार फिर अंकिता को अभिषेक से दिवंगत अभिनेता सुशांत के बारे में बात करते हुए देखा गया है.

बिना शर्ट के घूमते हैं तो उन्हें सुशांत की आती याद

‘बिग बॉस 17’ के लेटेस्ट प्रोमो में अंकिता को अभिषेक से कहते देखा गया कि जब भी वह घर में बिना शर्ट के घूमते हैं तो उन्हें सुशांत की याद आती है. इसी वीडियो में अभिषेक ने अपने अब तक के सफर यानी छोटे शहर से लेकर टीवी तक के सफर के बारे में बात की. अंकिता बताती हैं कि सुशांत बिल्कुल भी गुस्सैल नहीं थे. वह बहुत शांत व्यक्ति थे.

सुशांत सिंह राजपूत को कहा फैमिली

अंकिता को इमोशनल होते देखकर अभिषेक ने कहा कि मैंने सोचा था कि मैं आपसे इस बारे में कभी बात नहीं करूंगा. जिस पर अंकिता ने जवाब दिया, “उसके बारे में बात करना अच्छा ही लगता है…. प्राउड फीलिंग आती है और कुछ नहीं… फैमिली है.”

सुशांत को लेकर फिर हुई इमोशनल

वीडियो में अंकिता लोखंडे बता रही हैं कि सुशांत सिंह राजपूत बहुत ज्यादा मेहनती थे. अंकिता ने कहा, “सुशांत कैसा था ना.. बहुत ज्यादा मेहनती था. बहुत ज्यादा… अलग ही लेवल का हार्ड वर्क.” अंकिता की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं.

अंकिता को भावुक देखकर…

अंकिता को भावुक देखकर अभिषेक ने कहा कि वह उनके सुशांत के बारे में बात नहीं करना चाहते थे और उन्होंने यह फैसला कर लिया था, लेकिन अंकिता ने इसे बकवास बताया. अभिनेत्री ने अभिषेक से कहा कि उन्हें सुशांत के बारे में बात करना अच्छा लगता है, जब वह सुशांत का जिक्र या चर्चा करती हैं तो उन्हें गर्व महसूस होता है.

सुशांत की मौत के बाद ट्रोल की गई अंकिता

वहीं एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन्होंने सुशांत सिंह को ब्रेकअप के दिन आखिरी बार देखा था. बता दें कि साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था. जिसके बाद एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया गया था. एक्ट्रेस ने बताया कि “मैं कहीं भी इसमें इन्वॉल्व नहीं थी लेकिन फिर भी मैं खड़ी हुई क्योंकि मैं चाहती थी कि लोग जाने कि वो आखिर कौन थे, लेकिन लोग जब कहा थे जब मेरा ब्रेकअप हुआ. मैंने कैसे वो फेज अकेले गुजारा. ब्रेकअप की कोई वजह नहीं थी. समझ नहीं आ रहा था कि एक रात में चीजें कैसे मेरी लाइफ बदल गई.”

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

अगले 8 घंटे मौसम का डबल अटैक…! 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश, 60 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने फिर करवट ली…

11 minutes ago

अब एक क्लिक पर मिलेगा PF का पैसा…! EPFO ने बैंकों के साथ शुरू की UPI से विड्रॉल की टेस्टिंग

EPFO जल्द UPI के जरिए सीधे EPF बैलेंस से पैसे निकालने की सुविधा शुरू कर…

57 minutes ago

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

1 hour ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

2 hours ago