देश

CBI के बाद सत्येंद्र जैन पर ED का एक्शन! अटैच की गई 7.44 करोड़ की संपत्ति, जानें क्या है पूरा मामला?

ED Action On Satyendar Jain: दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. सीबीआई द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद, अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन पर शिकंजा कसा है. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत, जैन और उनसे जुड़ी कंपनियों की 7.44 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को अटैच कर लिया है. यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत की गई है.

ईडी की जांच सीबीआई की उस एफआईआर के आधार (Satyendar Jain CBI Case) पर शुरू हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि दिल्ली सरकार में मंत्री रहते हुए सत्येंद्र जैन ने फरवरी 2015 से मई 2017 के बीच अपनी आय से कहीं ज्यादा संपत्ति जुटाई. यह कार्रवाई इस मामले में जांच की तेजी बता रहा है.

किसने जमा कराए थे पैसे?

ईडी की जांच में सामने आया कि नवंबर 2016 में जैन के करीबी अंकुश जैन और वैभव जैन ने 7.44 करोड़ रुपये बैंक में जमा कराए थे. उन्होंने यह पैसा कुछ कंपनियों के नाम पर दिखाया, जबकि असल में ये कंपनियां सत्येंद्र जैन के ही नियंत्रण में थीं. आयकर विभाग और अदालतों ने भी माना कि दोनों जैन परिवार के बेनामीदार हैं.

संपत्ति अटैचमेंट का विवरण (Satyendar Jain property attachment)

  • ईडी ने 15 सितंबर को 7.44 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है.
  • पहले मार्च 2022 में ईडी ने 4.81 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की थी.
  • अब तक कुल 12.25 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की जा चुकी है.

चल रही है मामले की सुनवाई

सीबीआई ने 24 अगस्त 2017 को सत्येंद्र जैन, उनकी पत्नी पूनम जैन और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. 3 दिसंबर 2018 को सत्येंद्र जैन, पूनम जैन और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी. अब ईडी जल्द ही इस मामले में पूरक चार्जशीट दाखिल करेगी. फिलहाल केस की सुनवाई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चल रही है.

ये भी पढ़ें: जीएसटी 2.0 के ‘बचत उत्सव’: PM मोदी ने स्वदेशी से जोड़ा, क्या डोनाल्ड ट्रंप को जवाब है?

सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ीं

ईडी की कार्रवाई के बाद, सत्येंद्र जैन के खिलाफ अटैच की गई कुल संपत्ति 12.25 करोड़ रुपये हो गई है. यह मामला सिर्फ आय से अधिक संपत्ति का नहीं, बल्कि बेनामी लेनदेन (Satyendar Jain benami property) और मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े नेटवर्क की ओर भी इशारा करता है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, नए खुलासे हो रहे हैं. यह देखना बाकी है कि राउज एवेन्यू कोर्ट में चल रहे इस मामले में आगे क्या मोड़ आता है, लेकिन फिलहाल सत्येंद्र जैन की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

26 minutes ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

41 minutes ago

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

1 hour ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

1 hour ago

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

2 hours ago

गुजरात के नमक के मैदानों में कमाल कर रहीं ‘सोलर महिलाएं’, डीजल से मुक्ति दिलाकर खुद बन रही आत्मनिर्भर

गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…

2 hours ago