देश

शराब घोटाले की अवैध नकदी का खुला राज? ED की अचानक छापेमारी से छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल

ED Raid:प्रियंका कौशल/रायपुर: छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई तेज कर दी है. जांच एजेंसी की टीम ने धमतरी स्थित कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के आवास पर दबिश देकर दस्तावेजों की पड़ताल शुरू कर दी है.

छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. ED की 8 सदस्यीय टीम ने धमतरी स्थित पूर्व कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के आवास पर दबिश देकर दस्तावेजों की गहन पड़ताल शुरू की है.

जांच एजेंसी का आरोप है कि शराब घोटाले से जुटाई गई अवैध कमाई का एक बड़ा हिस्सा रायपुर के ‘राजीव भवन’ में रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचाया जाता था. हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान अपेक्षित सहयोग न मिलने के बाद एजेंसी ने उनके परिसर पर यह कार्रवाई की है.

क्या है मामला? (Ramgopal Agrawal ED raid)

छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकाने पर छापा मारा है. आठ अधिकारियों की टीम दो वाहनों में सवार होकर उनके आवास पर पहुंची. सुरक्षा के लिहाज से घर के बाहर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है और भीतर दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है.

आरोपी ने जांच में सहयोग नहीं किया (Congress leader ED custody)

ED के अनुसार, शराब घोटाले से जुटाई गई अवैध कमाई का एक बड़ा हिस्सा रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचाया जाता था. जांच एजेंसी का आरोप है कि इस घोटाले की बेहिसाब नकदी रायपुर स्थित ‘राजीव भवन’ में उन्हें सौंपी जाती थी. मामले में कार्रवाई करते हुए एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार किया था और कोर्ट ने 5 दिनों की कस्टोडियल रिमांड पर भेजा था. ED का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने जांच में सहयोग नहीं किया.

यह भी पढ़ें-गांव के दरवाजे तक पहुंचा जंगली हाथी, क्या फिर से मंडरा रहा है नवादा पर बड़ा खतरा

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

21 minutes ago

गुरुवार को सिद्धि योग से बदलेगी ग्रहों की चाल, मकर और मीन को बंपर लाभ, जानें अन्य सभी राशियों का क्या है हाल?

1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…

34 minutes ago