देश

ED Raid: AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी का छापा, दिल्ली शराब नीति से जुड़ा है मामला

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है. ईडी की टीम पुलिस फोर्स के साथ आवास पहुंची. जहां पर तलाशी की जा रही है.संजय सिंह ने ईडी की छापेमारी के बारे में खुद जानकारी दी है. इससे पहले भी इसी साल मई में ईडी ने उनके घर पर छापेमारी की थी. जिसमें उनके सहयोगियों के घरों पर भी तलाशी ली गई थी. संजय सिंह लगातार ईडी और सीबीआई के अलावा अन्य जांच एजेंसियों को घेरते रहे हैं.

दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी की रेड

संजय सिंह का आरोप है कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों के जरिए विपक्ष को डराने की कोशिश कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, संजय सिंह के आवास पर की जा रही ईडी की छापेमारी दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़ी हुई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है.

शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया जेल में बंद हैं

दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जेल में बंद हैं. जिसको लेकर आम आदमी पार्टी का दावा है कि उन्होंने किसी भी तरह का कोई घोटाला नहीं किया है. दिल्ली शराब नीति घोटाले में जांच चल रही है. जिसमें आप नेताओं को फंसाने की कोशिश की जा रही है. जांच में अभी तक कोई भी सबूत नहीं मिले हैं.

सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई आज

AAP सांसद संजय सिंह के घर पर ED की छापेमारी ऐसे समय पर हो रही है जब बुधवार (4 अक्टूबर) को मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है. मनीष सिसोदिया से जुड़े मामले में ईडी और सीबीआई को कोर्ट ने नोटिस जारी किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago