आस्था

Today Horoscope, 04 October 2023: आज के दिन इन राशि वालों के करियर में हो सकता है बड़ा बदलाव, जानिए कैसा गुजरेगा आपका दिन

Today Horoscope, 04 October 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज के दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई नई सौगात लेकर आएगा. पुराने मु्ददों को सुलझाने में कामयाब रहेंगे. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे. पूर्व में की गई मेहनत रंग लाएगी.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन करियर में अपनी अच्छी जगह बनाने में कामयाब होंगे. संतान पक्ष से खुशी होगी. परिवार के सदस्यों से कोई राज की बात साझा करेंगे. यात्रा पर जाते समय अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन अपने विरोधियों की चालों को समझना होगा. खर्च बढ़ सकता है. माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर तनाव हो सकता है. संतान की शिक्षा में आ रही समस्या दूर होगी.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज के दिन लेनदेन के मामले में स्पषटता बनाए रखें. कोई भी बड़ा निर्णय सूझबूझ कर ही लें. कोई पुराना मामला खुलने से तनाव में आ सकते हैं. सिरदर्द की समस्या हो सकती है.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन परिवार में चला आ रहा मनमुटाव खत्म हो सकता है. कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं. कारोबार में प्रतिस्पर्धा का समाना करना पड़ सकता है.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन दिनचर्या में व्यस्तता बनी रहेगी. किसी बड़े निवेश का लाभ मिलेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. बच्चों की सेहत पर ध्यान दें.परिवार के सदस्यों में सामंजस्य बना रहेगा.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य रहेगा. बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें. आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. किसी नए वाहन को लेने की योजना बना सकते हैं. आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज के दिन नौकरी पेशा लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. करियर में किसी नए क्षेत्र से जुड़ने का मौका मिलेगा. शाम तक कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के व्यवसाय में विस्तार की योजना बना सकते हैं. ससुराल पक्ष से मदद मिलने की उम्मीद है. व्यापार में लाभ होगा. खानपान में सावधानी बरतें. शाम के समय कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बना सकते हैं. निवेश में कोई बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है.अविवाहित लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं. प्रेम जीवन में तनाव हो सकता है.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन लेनदेन के मामलों में सतर्कता बरतें. धन संबंधित प्रस्ताव मिल सकता है.अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है. करियर में बदलाव के योग बन रहे हैं. पारिवारिक जीवन में आनंद बना रहेगा.

इसे भी पढें: Pradosh Vrat 2023: अक्टूबर का पहला प्रदोष व्रत है खास, व्रत के प्रभाव से दांपत्य जीवन में आती है खुशहाली, दूर होती है गरीबी

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है. संपत्ति में निवेश करते समय सावधानी बरतें. रोजगार की दिशा में चले आ रहे प्रयास पूरे होंगे. निवेश का लाभ मिलेगा. नए वाहन को लेने की योजना बना सकते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

3 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago