देश

यूपी पुलिस के ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ का असर शुरू, 6 हफ्ते में 294 मामलों का हुआ खुलासा

UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगह पर CCTV कैमरे लगवा रही है. इससे यूपी पुलिस को सभी जगहों पर नजर रखने में आसानी हो रही है. इसका नतीजा भी आना शुरू हो गया है. पिछले 6 हफ्तों की अगर बात की जाए तो 10 जुलाई 2023 से अभी तक लगभग 294 मामलों का इन्ही सीसीटीवी के फुटेज से खुलासा किया गया है, जिसमें 171 मामले चोरी , 17 हत्या के , 52 डकैती और लूट, 8 रेप के और 12 अपहरण के मामलों को पुलिस ने त्रिनेत्र ऑपरेशन में लगाए कैमरा की फुटेज के आधार पर खुलासा किया है.

इन जगहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे

जानकारी के अनुसार, 2.42 लाख कैमरा आम लोगों के सहयोग से 1.15 लाख जगहों पर सात पुलिस कमिशनरेट्स और आठ पुलिस जोन में लगाए गए हैं. इस योजना के तहत सभी बड़े क्रासिंग , चौराहे , तिराहे , पार्क , होटल , गेस्ट हाउस , ढाबा , स्कूल , कॉलेज , अस्पताल, फैक्ट्री , ज्वेलरी शॉप , धार्मिक स्थल , बैंक , कस्टमर सर्विस सेंटर पेट्रोल पंप और दुकानों को कैमरा लगाया गया है. वहीं कैमरा लगे होने से पुलिस और आमजन के बीच में संवाद और विश्वास भी पैदा हो रहा है.

जिलों के आधार पर अगर बात की जाए तो अलग-अलग जगह पर बड़े स्तर पर त्रिनेत्र ऑपरेशन के तहत मामलों के खुलासे हो रहे हैं. कमिश्नरेट की बात की जाए तो आगरा में 5, गौतम बुद्ध नगर में 1, गाजियाबाद में 9 ,लखनऊ में 15, प्रयागराज में एक और वाराणसी में 16 मामले सीसीटीवी के मदद से पुलिस ने उजागर किए हैं. वहीं पर पुलिस जोन की अगर बात की जाए तो आगरा में 53 ,बरेली में 44 , गोरखपुर में 41 ,कानपुर में 15 ,लखनऊ में 21 , मेरठ में 50 , वाराणसी में 19 और प्रयागराज में 4 मामले सीसीटीवी के मदद से खोले गए हैं.

यूपी पुलिस के टेक्निकल विंग ने किया है डिजाइन

ऑपरेशन त्रिनेत्र का पोर्टल उत्तर प्रदेश पुलिस की टेक्निकल विंग ने बनाया है जिसको इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि अलग-अलग जगहों के फुटेज को रेगुलर बेसिस पर मॉनिटर किया जा सकता है. ऑपरेशन त्रिनेत्र पोर्टल के आधार पर अब पुलिस बहुत ही आसानी से अलग-अलग जगह पर मॉनिटर कर सकती है. हाल की ही बात की जाए तो हरदोई जनपद में 3 साल के बच्चे की हत्या का मामला भी सीसीटीवी फुटेज के द्वारा ही खोला गया था वही सहारनपुर में भी पुलिस ने 200 कैमरा की मदद से हरियाणा की दो औरतों को एक दिन के बच्चे को चोरी करते हुए गिरफ्तार किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Vikram Singh Rathore

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

5 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

6 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

6 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

7 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

7 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

7 hours ago