दुनिया

ऑक्सफोर्ड यूनियन में कश्मीर पर बहस के दौरान भारतीय छात्र का फूटा गुस्सा, अध्यक्ष को बताया ISI की कठपुतली

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University) की डिबेटिंग सोसायटी, ऑक्सफोर्ड यूनियन ने 14 नवंबर को ‘यह सदन कश्मीर के स्वतंत्र राज्य में विश्वास करता है’ विषय पर एक बहस आयोजित की. इस बहस का मुख्य फोकस कश्मीर की राजनीतिक स्थिति पर था, लेकिन कार्यक्रम के दौरान एक भारतीय छात्र ने ऑक्सफोर्ड यूनियन और उसके अध्यक्ष को जमकर फटकार लगाई. छात्र आदर्श मिश्रा ने कश्मीर में पंडितों के नरसंहार और आतंकवादी संगठन JKLF का मुद्दा उठाया. उनका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

पैनल में शामिल थे कश्मीर फ्रीडम मूवमेंट के डॉ. मुज्जमिल अय्यूब ठाकुर और जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के प्रोफेसर जफर खान. आदर्श मिश्रा ने इन वक्ताओं के आतंकवादी लिंक और कश्मीरी पंडितों पर हुए हमलों की कड़ी आलोचना की. उन्होंने विशेष रूप से 1984 में भारतीय राजनयिक रवींद्र म्हात्रे की हत्या का उल्लेख किया, जो JKLF से जुड़े कश्मीरी व्यक्तियों द्वारा की गई थी.

ऑक्सफोर्ड यूनियन के अध्यक्ष पर हमला

आदर्श मिश्रा ने अपने भाषण में कहा, “मैं इस सदन के विचारों से सहमत नहीं हूं. मैं अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाता हूं, क्योंकि इस सदन के कई सदस्य अध्यक्ष में विश्वास नहीं करते. अध्यक्ष कुछ और नहीं, बल्कि ISI और पाकिस्तान की कठपुतली हैं.” उनके इस बयान के बाद सदन में शोर-शराबा हो गया.

ब्रिटिश हिंदुओं और भारतीयों का विरोध

ऑक्सफोर्ड यूनियन में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर ब्रिटिश हिंदू और भारतीय समुदाय में नाराजगी है. एक सामाजिक संगठन, Insight UK ने ऑक्सफोर्ड यूनियन को पत्र भेजकर बहस के वक्ताओं की उपस्थिति पर चिंता जताई. संगठन ने आरोप लगाया कि मुज्जमिल अय्यूब ठाकुर और जफर खान का बहस में शामिल होना आतंकवाद का समर्थन करने जैसा है और इससे बहस की निष्पक्षता पर सवाल उठता है. इस कार्यक्रम को लेकर विवाद अब और बढ़ गया है, और यह मुद्दा ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के बीच चर्चा का विषय बन गया है.


ये भी पढ़ें- New Zealand की संसद में ‘Indigenous Treaty Bill’ पर हंगामे के बाद ‘Haka Dance’, जानें कौन हैं बिल की कॉपी फाड़ने वाली सांसद Hana-Rawhiti


-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…

13 minutes ago

‘हर संभव मदद मिलेगी…’: चक्रवात अर्नब के हालात पर अमित शाह की नजर, जल्द पहुंचेगी केंद्रीय टीम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…

32 minutes ago

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

58 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

58 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

2 hours ago