लखनऊ ईदगाह में बृजेश पाठक और अखिलेश यादव (ऊपर), नमाज अदा की गई (नीचे)
Eid-2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की ईदगाह पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी को बधाई दी और कहा कि “उत्तर प्रदेश के प्रत्येक मुस्लिम भाई बहनों के लिए हमारी सरकार काम कर रही है. उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए सरकार काम कर रही है. मैं सभी को ईद की मुबारकबाद देता हूं.” इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद रहे और उन्होंने भी सभी को मुबारकबाद दी. इसी के साथ अतीक हत्याकांड मामले में सामने आए अलकायदा की धमकी पर भी अपना बयान दिया. वहीं देख के अमन और चैन के लिए दुआ मांगी गई.
बता दें कि शनिवार को राजधानी समेत पूरे यूपी के हर जिले में शांति और सौहार्द के साथ ईद का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा है. किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए भारी पुलिस बल तो तैनात ही है साथ ही ड्रोन से मस्जिद व उसके आस-पास के इलाकों पर नजर रखी जा रही है. प्रदेश के अन्य जिलों, सीतापुर, सुल्तानपुर, हाथरस, पीलीभीत, उन्नाव, कानपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, बनारस सहित सभी जिलों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज ने नमाज अदा की. हाथरस में सपा- बसपा के लोगों ने भी मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद की बधाई दी. यहां पर 193 ईदगाह और 146 मस्जिदों में नमाज अदा की गई. महराजगंज में सुबह-सुबह मस्जिदों और ईदगाहो में ईद की नमाज अदा की गई.
इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि देश में जो भाईचारा है, आपस में एक दूसरे का सम्मान करने की जो हमारी पहचान रही है. वह और आगे बढ़े. हमारे अंदर से लोगों की एकजुटता ही डर निकालती है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि, उम्मीद है कि जिस तरह से यह त्यौहार मनाया जा रहा है, उम्मीद है कि इसमें सरकार कोई भेदभाव नहीं करेगी. इस मौके पर अखिलेश ने अतीक अशरफ की शूटआउट के बाद अलकायदा की धमकी पर कहा कि, त्यौहार के दिन कई बार दिल्ली और नोएडा से सवाल आते हैं जो पूछे जाते हैं. यह सवाल मुझसे ज्यादा आपको अधिकारियों से पूछना चाहिए और सरकार से पूछना चाहिए. मैं यही कह सकता हूं कि डर का माहौल ना हो और खुशियों में भेदभाव ना हो. जो हमारे सामने बड़ी-बड़ी समस्याएं खड़ी है उनका समाधान हो.
इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि, आज महंगाई चरम सीमा पर है, बेरोजगारी चरम सीमा पर है और किसान को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वो नहीं मिल रही हैं और जब जाति जनगणना होगी तभी रामराज हो सकता है. अखिलेश आगे बोले कि जाति जनगणना होने के बाद ही सबका साथ सबका विकास हो सकता है और तभी भाईचारा आएगा और भेदभाव खत्म होगा और जाति जनगणना से ही भेदभाव खत्म होगा और समाजवाद आएगा. इसी के साथ चुनाव को लेकर कहा कि चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है और हमारे शहरों को जो कूड़ा बना दिया गया है वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की देन है. अखिलेश आगे बोले कि, लखनऊ देख लें, आगरा देख लें या फिर और भी बड़े शहरों को देख लें. पूरा शहर कूड़ा बना हुआ है. स्मार्ट सिटी के नाम पर शहरों में हम लोगों को सुविधाएं भी नहीं दी गई. लखनऊ शहर पर जो लखनऊ लिखा गया वो भी समाजवादी का ही देन है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…