होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Sukanya Yojana: यदि आप भी अपनी बेटी के जन्म के बाद उसके भविष्य के लिए सुकन्या योजना में हर महीने पैसा जमा करते है. तो उसे 7.60 से 8 फीसदी के आसपास रिटर्न मिलने वाला है. क्योंकि स्मॉल सेविंग स्कीम पर पहले के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिल रहा है. सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) की ब्याज दर 7.60 से बढ़ाकर 8 प्रतिशत कर दी है, जो कि लंबे समय में किसी के निवेश किए गए पैसे पर मिलने वाला रिटर्न है.
यदि कोई पिता अपनी बेटी के जन्म के बाद सुकन्या योजना खाते में पैसा जमा करना शुरू करता है, तो वह 15 साल तक पैसा जमा कर सकेगा क्योंकि सुकन्या समृद्धि योजना खाते में पैसा बेटी के 14 साल की उम्र तक ही जमा किया जाना है. बेटी के 18 साल का होने पर 50% पैसा निकाला जा सकता है और बेटी के 21 साल का होने पर पूरा पैसा निकाला जा सकता है.
अगर कोई व्यक्ति सुकन्या खाते में 12 किस्तों में हर महीने 12,500 रुपये जमा करता है तो मैच्योरिटी के समय जमा रकम पर करीब 7.6 फीसदी का रिटर्न मिलेगा. तो ग्राहक एक वर्ष में आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत 1.5 लाख रुपये की कर छूट लाभ सीमा का उपयोग करने में सक्षम होंगे. अगर आप लड़की के 21 साल के होने पर सारे पैसे निकाल लेते हैं. तो SSY की मैच्योरिटी पर यह करीब 63,79,634 रुपये हो जाएगा. वहीं अगर कोई पिता अपनी बेटी के जन्म के बाद सुकन्या योजना खाते में हर महीने 12,500 रुपये जमा करता है तो लड़की 21 साल की उम्र में करोड़पति बन जाएगी.
ये भी पढ़ें- Akshay Tritiya Offers: देश भर में अक्षय तृतीया की धूम, ऐसे ख़रीदे सोना, मिलेगा बंपर डिस्काउंट
आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत, निवेशक एक वित्तीय वर्ष में एसएसवाई खाते में निवेश किए गए 1.50 लाख तक की आयकर छूट का दावा कर सकता है. सुकन्या योजना में मिलने वाले ब्याज और मैच्योरिटी पर भी 100 फीसदी टैक्स छूट का दावा किया जा सकता है. इसलिए सुकन्या समृद्धि योजना आम लोगों के लिए निवेश का बेहतर विकल्प है.
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…