दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
सीएम ममता बनर्जी (फोटो ANI)
Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता में रेड रोड पहुंचे. जहां उन्होंने नमाज अदा की. इस दौरान उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम देश में बंटवारा नहीं चाहते हैं. उन्होंने ईद पर वादा करते हुए कहा कि वह अपनी जान दे देंगी लेकिन देश को बंटने नहीं देंगी. इस दौरान उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में लोगों के एकजुट होने और बीजेपी को हारने की अपील भी की.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि “हम बंगाल में शांति चाहते हैं. हम दंगे नहीं चाहते. हम देश के टुकड़े नहीं करना चाहते. हम शांति चाहते हैं. कुछ लोग देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, देश के टुकड़े करना चाहते हैं – मैं आज ईद पर वादा करती हूं कि मैं अपनी जान देने को तैयार हूं लेकिन मैं देश को बांटने नहीं दूंगी”.
सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्हें दंगाई पार्टी करार दिया है. उन्होंने कहा कि “मैं आपसे बस इतना ही कहना चाहती हूं कि शांत रहें, किसी की न सुनें. एक ‘दंगाई पार्टी’ से मुझे लड़ना है, एजेंसियों से भी लड़ना है. मैं अपनी हिम्मत के सहारे उनसे लड़ रही हूं. मैं उनके सामने नहीं झुकूंगी.”
ईद-उल-फितर पर ममता बनर्जी ने संदेश देते हुए कहा कि “वे (मोदी सरकार) फिर से एनसीआर (राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर) लागू करने की कोशिश कर रहे हैं. मैंने उनसे कहा है कि हम इसे पश्चिम बंगाल में नहीं होने देंगे.” यह कितना राष्ट्र के हित में है? क्या पश्चिम बंगाल के लोग भारत के नागरिक नहीं हैं ?.
TMC राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने ईद के मौके पर कहा कि “न खुदा, न अल्लाह, न भगवान बुरा है, अगर बुरा है तो इंसान में बंटवारा करने वाला शैतान बुरा है. मेरे, आपके रगों में जो खून है उसका मजहब क्या है? उसका मजहब इंसानियत है. जो लोग यहां रहने के लिए सर्टिफिकेट मांगते हैं, मैं उनको कहुंगा कि वह पहले अपना सर्टिफिकेट दिखाएं फिर देशवासियों से सर्टिफिकेट मांगें.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…