देश

Maharashtra Politics: शरद पवार को झटका, अजित को NCP की कमान, चुनाव आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला

Ajit Pawar And Sharad pawar: महाराष्ट्र में एनसीपी पर दावेदारी को लेकर छिड़े घमासान के बीच शरद पवार को बड़ा झटका लगा है. चुनाव आयोग ने दावेदारी को लेकर बड़ा फैसला दिया है. चुनाव आयोग ने अपने फैसले में अजित पवार गुट को ही असली एनसीपी करार दिया है. चुनाव आयोग ने कहा कि अजित पवार गुट को एनसीपी का नाम और चुनाव चिन्ह इस्तेमाल करने का पूरा अधिकार है.

6 महीने से चल रही थी मामले की सुनवाई

बता दें कि 6 महीने से अधिक समय तक चली 10 से अधिक सुनवाई के बाद, चुनाव आयोग ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विवाद का निपटारा किया. जिसमें चुनाव आयोग ने अजीत पवार के नेतृत्व वाले गुट के पक्ष में फैसला सुनाया है. चुनाव आयोग ने अपने नए राजनीतिक गठन के लिए एक नाम का दावा करने और आयोग को तीन प्राथमिकताएं देने का एक बार का विकल्प प्रदान किया है. रियायत का उपयोग 7 फरवरी, 2024 को दोपहर 3 बजे तक किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार लाने जा रही UPA सरकार के 10 सालों के आर्थिक कुप्रबंधन पर श्वेत पत्र, इस दिन संसद में होगा पेश

चुनाव आयोग ने कही ये बातें

चुनाव आयोग ने कहा कि शरद पवार गुट ने समय पर बहुमत साबित नहीं किया. इसी वजह से फैसला उनके हक में नहीं आया. हालांकि राज्यसभा की 6 सीटों पर होने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए शरद पवार गुट को चुनाव संचालन नियम 1961 के नियम 39AA का पालन करने के लिए विशेष रियायत दी गई है. चुनाव आय़ोग ने शरद पवार गुट को 7 फरवरी की शाम तक नई पार्टी के गठन को लेकर 3 नाम देने के लिए कहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

40 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

55 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago