रामबली सिंह चंद्रवंशी
RJD MLC Membership cancel: बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के खिलाफ टिप्पणी करने वाले RJD एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी को अयोग्य घोषित कर दिया गया. मंगलवार (6 फरवरी) को कार्रवाई से जुड़ा पत्र सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. आरजेडी सचेतक सुनील कुमार सिंह ने सभापति को पत्र लिखकर रामबली सिंह की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी. जिसके बाद सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने ये फैसला दिया है.
आरजेडी सचेतक सुनील कुमार सिंह ने अपने पत्र में कहा था कि एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी बिहार विधान परिषद सदस्य के तौर पर आरजेडी विधायकों ने द्विवार्षिक चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित हुए थे. आरजेडी के सदस्य रहते हुए उन्होंने विधानमंडल दल के नेता पर आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव शराब पीते हैं. जो पूरी तरह से निराधार है. इस कथन में तनिक भी सच्चाई नहीं है.
यह भी पढ़ें- मोदी सरकार लाने जा रही UPA सरकार के 10 सालों के आर्थिक कुप्रबंधन पर श्वेत पत्र, इस दिन संसद में होगा पेश
सुनील सिंह ने ये भी कहा कि पार्टी की नीति के खिलाफ ओबीसी समाज को खंडित करने के उद्देश्य से तेली, चौरसिया और दांदी जाती को मूल अति पिछड़ा श्रेणी से अलग करने संबंधी बयान भी दिए और बैनर-पोस्टर लगाकर पदयात्रा भी निकाली. इसके साथ ही एक सम्मेलन भी आयोजित किया. इस कार्यक्रम में न तो आरजेडी का चुनाव चिन्ह वाला कोई झंडा या फिर बैनर लगाया गया. इसके अलावा जाति आधारित जनगणना में बड़ी चालाकी से घालमेल किया. ऐसे में इस तरह के बयानों से बीजेपी समेत अन्य विपक्षी दलों की तरफ से लगाए गए बेबुनियाद आरोपों की भी पुष्टि होती है.
बता दें कि 2 नवंबर 2023 को आरजेडी सचेतक सुनील सिंह ने सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर विधान परिषद में एक आवेदन दिया था. इसके बाद 15 दिसंबर को एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी ने विधान परिषद में अपनी सफाई पेश की थी. अब सभापति ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया है.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…