देश

अटकलों पर लगा विराम! चुनाव आयोग की बड़ी बैठक में CEC और दोनों आयुक्त हुए शामिल, वोटर्स के लिए बढ़ाई डेडलाइन

CEC Gyanesh Kumar EC Meeting: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और तीनों शीर्ष अधिकारियों के बीच मतभेदों की अटकलों के बीच शनिवार को चुनाव आयोग (ECI) की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. बैठक में CEC ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी शामिल हुए.

आयोग ने आपसी मतभेदों और हालिया विवादों की खबरों को किनारे रखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर बड़ा फैसला सुनाया, जिससे छूटे हुए मतदाताओं को अपना नाम दोबारा जुड़वाने का मौका मिलेगा.

दिल्ली और महाराष्ट्र के लिए दावे-आपत्तियों की तारीखें बढ़ीं

बैठक में दिल्ली और महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEO) की ओर से आए प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई. दिल्ली में दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है, जबकि नोटिस व निपटारे की समय-सीमा 30 नवंबर 2026 तय की गई है.

यह भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार विवाद पर सांसद मनोज झा का तंज, समिक भट्टाचार्य को भारत रत्न मिल जाना चाहिए

वहीं, महाराष्ट्र के लिए दावे व आपत्तियां जमा करने की तारीख 12 अक्टूबर 2026 और उनके निपटारे की डेडलाइन 10 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है.

फॉर्म 6 और कैबिनेट सचिव वाले मामले पर आयोग की सफाई

बैठक के दौरान चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि फॉर्म 6 से जुड़ा विवाद कोई गंभीर विषय नहीं है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसमें दिए गए घोषणा-पत्र की वैधता को सही ठहरा चुका है. इसके अतिरिक्त, आयोग ने यह भी साफ किया कि हाल ही में कैबिनेट सचिव को भेजे गए पत्र का चुनाव आयोग के नीतिगत फैसलों से कोई संबंध नहीं था.

यह भी पढ़ें: वोटर लिस्ट में ‘सफाई’ या अधिकारों पर संकट? जानिए क्या है SIR विवाद और क्यों खड़े हो रहे हैं सवाल

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

56 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

1 hour ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

1 hour ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago