इलेक्शन कमिश्नर अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा
लोकसभा चुनाव में अब कुछ सप्ताह का वक्त बचा हुआ है. इसी बीच चुनाव आयोग से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने शनिवार (9 मार्च) को अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू को भेजा. जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया. इलेक्शन कमिश्नर अरुण गोयल के इस्तीफे के बाद सारी जिम्मेदारी मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के कंधे पर आ गई है.
अरुण गोयल पिछले कुछ दिनों से मुख्य चुनाल आयुक्त के साथ राज्यों के दौरे कर रहे थे. अब अचानक से उनका इस्तीफा दिया जाना चर्चा में आ गया है. फिलहाल उन्होंने इस्तीफा किन वजहों से दिया है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें- ‘विजय बहादुर पाठक, मंगल पांडे, महेंद्र सिंह’, बीजेपी ने जारी की UP-Bihar एमएलसी प्रत्याशियों की लिस्ट
अरुण गोयल का कार्यकाल 2027 तक था. उन्हें 19 नवंबर 2022 को चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया था. अऱुण गोयल अरुण गोयल 1985 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं. चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्ति का मामला जमकर उछला था. जिसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती भी दी गई थी. अरुण गोयल ने 18 नवंबर 2022 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी.
-भारत एक्सप्रेस
राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…
इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…
नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…
Arrested Tree In Pakistan: पाकिस्तान में 100 सालों से एक बरगद का पेड़ गिरफ्तार है.…
Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…
औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…