Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बड़ी खबर! लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह

लोकसभा चुनाव में अब कुछ सप्ताह का वक्त बचा हुआ है. इसी बीच चुनाव आयोग से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

ELECTION COMMISSIONER

इलेक्शन कमिश्नर अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव में अब कुछ सप्ताह का वक्त बचा हुआ है. इसी बीच चुनाव आयोग से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने शनिवार (9 मार्च) को अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू को भेजा. जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया. इलेक्शन कमिश्नर अरुण गोयल के इस्तीफे के बाद सारी जिम्मेदारी मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के कंधे पर आ गई है.

इस्तीफे की वजह नहीं आई सामने

अरुण गोयल पिछले कुछ दिनों से मुख्य चुनाल आयुक्त के साथ राज्यों के दौरे कर रहे थे. अब अचानक से उनका इस्तीफा दिया जाना चर्चा में आ गया है. फिलहाल उन्होंने इस्तीफा किन वजहों से दिया है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें- ‘विजय बहादुर पाठक, मंगल पांडे, महेंद्र सिंह’, बीजेपी ने जारी की UP-Bihar एमएलसी प्रत्याशियों की लिस्ट

अरुण गोयल ने ली थी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति

अरुण गोयल का कार्यकाल 2027 तक था. उन्हें 19 नवंबर 2022 को चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया था. अऱुण गोयल अरुण गोयल 1985 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं. चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्ति का मामला जमकर उछला था. जिसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती भी दी गई थी. अरुण गोयल ने 18 नवंबर 2022 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital