Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘विजय बहादुर पाठक, मंगल पांडे, महेंद्र सिंह’, बीजेपी ने जारी की UP-Bihar एमएलसी प्रत्याशियों की लिस्ट

MLC Election 2024: बीजेपी ने उत्तर प्रदेश और बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है.

BJP District Presidents 2025

सांकेतिक तस्वीर

MLC Election 2024: बीजेपी ने उत्तर प्रदेश और बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इसके साथ ही पार्टी ने झारखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए भी अपना उम्मीदवार उतार दिया है. बीजेपी की ओर से जारी की गई इस सीट पर डॉ. प्रदीप वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है. प्रदीप वर्मा पार्टी के महासचिव हैं. वहीं बिहार की 11 MLC सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है.

शाहनवाज हुसैन का कटा टिकट

बीजेपी ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए जिन चेहरों को उतारा है, उनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री मंगल पांडे, डॉ. लाल मोहन गुप्ता और अनामिका सिंह का नाम शामिल है, वहीं बीजेपी ने इस बार शाहनवाज हुसैन को टिकट नहीं दिया है.

इन चेहरों को मिला टिकट

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के लिए 7 सीटों पर होने वाले चुनाव में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल को भी टिकट दिया गया है. मोहित शामली जिले के रहने वाले हैं और पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. इसके अलावा जिन नामों की घोषणा की गई है उनमें, विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल और संतोष सिंह का नाम शामिल है.

तीन लोगों को दोबारा मौका

इस लिस्ट में तीन नाम ऐसे हैं, जिन्हें दोबारा से मौका दिया गया है, जबकि मोहसिन रज़ा, बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, अशोक धवन को इस बार टिकट नहीं दिया गया है. जिन्हें दोबारा मौका दिया गया है, उनमें- विजय बहादुर पाठक, महेंद्र सिंह और अशोक कटारिया का नाम शामिल है. 11 मार्च को यूपी विधान परिषद चुनाव के नामांकन की अंतिम तिथि है. इन 11 सीटों के लिए 21 मार्च को वोटिंग होगी. इसी दिन शाम से काउंटिंग शुरू होगी, जो 23 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital