देश

“काजीरंगा पार्क से सुबह की शुरुआत…शाम को बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन”, पीएम मोदी ने शेयर की तस्वीरें

PM Modi In Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (9 मार्च) को अपने दौरे के दौरान पश्चिम बंगाल से सीधे उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचे हैं, जहां पर उन्होंने एक लंबा रोड-शो किया. इसके बाद पीएम मोदी बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की. इस दौरान उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.

पीएम मोदी ने वाराणसी दौरे के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है.जिसमें उन्होंने लिखा है कि “दिन की शुरुआत काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और हरे-भरे चाय बागानों में हुई. इसके बाद ईटानगर पहुंचा. जहां पर भव्य स्वागत हुआ. जोरहाट में लाचित बोरफुकन की प्रतिमा देखकर मंत्रमुग्ध हो गये और वहां की सार्वजनिक सभा में भी शामिल हुए. इसके बाद सिलीगुड़ी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ. हर जगह, हमारी सरकार के काम की लोगों की सराहना जबरदस्त है.”

एयरपोर्ट से काशी विश्वनाथ मंदिर तक रोड-शो

पीएम मोदी पश्चिम बंगाल से सीधे वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे. जहां पर सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया. इसके बाद पीएम मोदी ने बाबतपुर से 28 किलोमीटर लंबा रोड शो किया. ये रोड-शो काशी विश्वनाथ मंदिर पर खत्म हुआ. इस दौरान हजारों की संख्या में लोग पीएम मोदी की झलक पाने के लिए सड़कों के किनारे खड़े हुए स्वागत करते दिखाई दिए.

प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पहला दौरा

भाजपा ने पीएम मोदी के भव्य स्वागत के लिए सड़क पर 38 प्वाइंट बनाए थे. जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. बता दें कि पीएम मोदी लोकसभा चुनाव में तीसरी बार काशी से चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी की ओर से जारी की गई प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में उनके नाम की घोषणा की गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

17 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

19 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

20 minutes ago

महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: कार्यक्रम में शिरकत कर रहे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

1 hour ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

1 hour ago