देश

Election Results 2023: कितने सही साबित हुए मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के एग्जिट पोल्स, किसका अनुमान लगा सही?

Election Results 2023: चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में नतीजे आने शुरू हो गए हैं. रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी का कमल खिलता दिखता रहा है. चुनाव कंप्लीट होने के बाद आए एग्जिट पोल्स सामने आए थे. सभी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही थी. अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर कौन से एग्जिट पोल्स से सही साबित हुए हैं. चलिए आज आपको इसके बारे में बताते हैं.

मध्य प्रदेश में किसका चला जादू

सबसे पहले मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों के बाद आ रहे रुझानों की बात करें तो यहां बीजेपी को रुझानों में 163 सीटें मिल रही हैं, और कांग्रेस में 62 सीटें मिलती दिख रही है. एग्जिट पोल्स की बात करें तो न्यूज टुडे का एग्जिट पोल सही साबित होता दिख रहा है, जिसने बीजेपी को 151 सीटें दी थीं.

राजस्थान में एग्जिट पोल्स में जन की बात

इसके बाद राजस्थान विधानसभा चुनावों की बात करें तो बीजेपी को यहां 109 और 72 सीटों पर कांग्रेस मिल रही हैं. राजस्थान के लिहाज से अगर एग्जिट पोल्स की बात करें तो जन की बात का एग्जिट पोल सही साबित होती दिख रही है. जन की बात ने बीजेपी को 100 से 122 सीटें दी थी.

छत्तीसगढ़ ने चौंकाया

इसके अलावा तीसरा चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ इस मामले में सबसे बड़ा फैक्टर साबित हुआ है. किसी भी एग्जिट पोल्स ने बीजेपी को बहुमत नहीं दिया था औऱ कांग्रेस की बड़ी जीत के एक बार फिर किए जा रहे थे. इसके विपरीत छत्तीसगढ़ ने सभी को चौंकाया है. बीजेपी ने 54 सीटों पर बढ़त बनाकर कांग्रेस को चित कर दिया है और 34 सीटों पर कांग्रेस सिमट गई है.

कांग्रेस की तीनों ही राज्यों में बुरी हार हुई है. हालांकि, तेलंगाना में कांग्रेस ने एक अच्छी फाइट दी है और नतीजा ये है कि पार्टी केसीआर को सत्ता से उखाड़ फेंकने में सफल हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

2 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

2 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

3 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

3 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago