Election Results 2023: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना, चार राज्यों में 7 से 30 नवंबर तक हुए चुनावों की मतगणना आज की जा रही है. अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी प्रचंड बहुमत की ओर है. वहीं तेलंगाना ने हाथ का साथ दिया है.
पांच राज्यों में हुए चुनाव को राजनीतिक पंडित सत्ता के सेमीफाइनल के तौर पर देख रहे थे. राजनीतिक पंडितों का मानना था कि इन पांच राज्यों के जो भी नतीजे सामने आएंगे वो 2024 लोकसभा चुनाव का काफी हद तक रास्ता साफ करेंगे. लेकिन आज जब चार राज्यों के नतीजे सामने आ रहे हैं उसे देखकर कहा जा सकता है कि तीन राज्यों में बीजेपी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने की ओर है. वहीं तेलंगाना ने कांग्रेस का साथ दिया है.
यह भी पढ़ें: Election Results 2023 Live: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चला मोदी मैजिक, तेलंगाना ने दिया ‘हाथ’ का साथ
बता दें कि बेंगलुरु में यूपीए को खत्म करके कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन का नाम दिया तो सभी ने केंद्र से मोदी सरकार को बेदखल करने की बात कही थी. उस दौरान सभी विपक्षी दलों ने कहा था कि मोदी सरकार को केंद्र से हटाने तक हम साथ-साथ हैं. लेकिन जब पांच राज्यों में चुनाव की बात आई तो यहां विपक्षी गठबंधन बिखरता नजर आया. मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में सीटों का बंटवारे पर जब बात नहीं बनी तो दोनों पार्टियों ने उम्मीदवार मैदान में उतारे. कहीं न कहीं इससे कांग्रेस को काफी नुकसान हुआ है. और इसी वजह से कहा जा रहा है कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव से पहले ही टेस्ट में फेल नजर आ रही है.
रुझानों को देखते हुए कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे 2024 की तैयारी में जुट गए हैं. खबर आई है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने विपक्षी गठबंधन की बैठक बुलाई है. यह बैठक उनके दिल्ली आवास पर 6 दिसंबर को हो सकती है, जिसमें लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जाएगी.
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…