देश

Election Results: नतीजों से पहले शुरु हुआ पूजा-पाठ का दौर, जयपुर में दीया कुमारी ने मंदिर में तो जबलपुर में प्रह्लाद सिंह पटेल ने घर में की पूजा

Election Results: देश के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों की मतगणना आज हो रही है. मतगणना के दौरान जहां पार्टियों द्वारा अपनी-अपनी जीत के दावे किए जा रहे हैं, वहीं अब कई प्रत्याशी भगवान की शरण में जाते हुए भी दिख रहे हैं. राजस्थान में भाजपा नेता दीया कुमारी ने आज प्रसिद्ध गोविंद देवजी मंदिर में पूजा की. वहीं एमपी के जबलपुर में विधानसभा चुनाव के मतगणना के दिन केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने अपने निवास पर पूजा की. वहीं राजस्थान  भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र राठौड़ ने हनुमानगढ़ी बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की. नतीजों से पहले नेताओं द्वारा अपनी-अपनी जीत की कामना के साथ पूजा-पाठ और मंदिरों में भगवान के दर्शन किए जा रहे हैं.

गजेंद्र सिंह शेखावत भी पहुंचे भगवान की शरण में

वहीं आज सुबह राजस्थान में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने मतगणना के दिन जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर में पूजा की. मध्य प्रदेश: उज्जैन के नागदा खाचरौद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार दिलीप गुर्जर ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके अलावा अलग-अलग दल के कई नेताओं ने अपनी- अपनी जीत की कामना के साथ मंदिरों में पूजा पाठ और भगवान के दर्शन किए. बता दें कि आज सुबह 8 बजे से ही मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है. उम्मीद है कि शाम तक इन राज्यों की मतगणना पूरी कर ली जाएगी और सभी उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

इसे भी पढ़ें: Election 2023: नतीजों से पहले जश्न, कांग्रेस मुख्यालय पर मंगाए गए लड्डू तो जयपुर में भाजपा नेता के घर के बाहर फूटे पटाखे

वहीं भिलाई से कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह यादव ने भी मंदिर में जाकर पूजा की. मंदिर से निकलक उन्होंने कहा कि, “जनता ने पिछले पांच साल में मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी का काम देखा है. उसी आधार पर वोटिंग हुई है. कांग्रेस आज शानदार जीत दर्ज करेगी

Rohit Rai

Recent Posts

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

24 minutes ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

32 minutes ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

53 minutes ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

1 hour ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

1 hour ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

2 hours ago