देश

Assembly Election Result 2023: क्या मध्य प्रदेश-राजस्थान में बसपा बनेगी किंगमेकर? लोकसभा चुनाव के लिए मायावती को मिल सकती है संजीवनी

Assembly Election Result 2023: रविवार यानी 3 दिसंबर को देश के चार राज्यों के (राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना) के परिणाम सामने आने वाले हैं. इस दौरान शुरुआती रुझान में राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा आगे चल रही है. राजनीतिक जानकार मानते हैं कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में इन पांच राज्यों के आने वाले नतीजे ही निर्णायक भूमिका निभाएंगे. दो राज्यों पर लोगों की नजर सबसे ज्यादा है और वो हैं मध्यप्रदेश और राजस्थान.

मध्य प्रदेश में पहले से ही भाजपा सत्ता में है तो वहीं राजस्थान में पहले से कांग्रेस काबिज है. हालांकि एग्जिट पोल के जो नतीजे सामने आए हैं, उसमें लड़ाई बड़ी ही दिलचस्प नजर आ रही है. माना जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस के बीच लड़ाई कांटे की होती है तो बसपा जैसे छोटे दल भी यहां किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं. इसी के साथ ही इन विधानसभा चुनावों को आने वाले लोकसभा चुनाव में मायावती के संजीवनी के रूप में माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Election Results: नतीजों से पहले शुरु हुआ पूजा-पाठ का दौर, जयपुर में दीया कुमारी ने मंदिर में तो जबलपुर में प्रह्लाद सिंह पटेल ने घर में की पूजा

बता दें कि मध्यप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों की राजनीति में प्रभाव रखने वाली गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) के साथ गठबंधन किया है. यहां पर हुए विधानसभा चुनाव में बसपा ने 183 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. वहीं गोंगपा 45 से अधिक सीटों पर जोर-शोर से उतरी थी. एग्जिट पोल में भी बसपा-जीजीपी गठबंधन का प्रभाव दिखाई दे रहा है. इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में गठबंधन को छह फीसदी वोट शेयर के साथ शून्य से दो सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. तो इसी के साथ राजनीति जानकार मानते हैं कि, ये चुनावी नतीजे ही छोटे दलों का भविष्य लोकसभा के लिए तय करेंगे. वहीं मायावती के लिए ये चुनाव संजीवनी साबित हो सकता है.

हालांकि मायावती आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कड़ी मशक्कत कर रही हैं. वह लगातार यूपी सहित देश के अन्य राज्यों में भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रही हैं तो दूसरी ओर पार्टी दागी नेताओं को भी बाहर करने का काम कर रही है. शनिवार को ही विधान सभा चुनाव के नतीजे आने से पहले बसपा ने अनुशासनहीनता और विपक्षी गतिविधियों में शामिल होने की विभिन्न रिपोर्टों की जांच के बाद सुमरत सिंह जहाजी को निष्कासित कर दिया है जो कि राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

23 minutes ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

31 minutes ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

52 minutes ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

1 hour ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

1 hour ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

2 hours ago