देश

Elections 2023: किसकी होगी वापसी..कौन होगा सत्ता से बाहर, जल्द होगा खत्म इंतजार, देखें सभी राज्यों की चुनावी तस्वीर

Elections Results: चार राज्यों के चुनावों के नतीजों का अब इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के नतीजे रविवार को घोषत कर दिए जाएंगे. अब से कुछ ही घंटों के बाद से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. बता दें कि मिजोरम चुनाव के नतीजों की तारीख बदलने के चलते वहां रिजल्ट सोमवार को घोषित किया जाएगा. वहीं वोटों की गिनती से पहले सभी राजनीतिक दलों की दिल की धड़कने बढ़ी हुई हैं. निर्वाचन आयोग की तरफ से भी सभी राज्यों के नतीजों के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

वहीं चुनाव के नतीजों के लिए सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल किए गए हैं. हालांकि इन एग्जिट पोल में मध्यप्रदेश, राजस्थान में स्थिति साफ नहीं हो पाई है. बस अब 3 दिसंबर को किसकी सत्ता बनेगी. यह साफ हो जाएगा.

किस राज्य में कितनी सीटें

सभी राजनीतिक दलों ने सभी राज्यों में मजबूती के साथ चुनाव लड़ा है. इसकी झलक चुनाव प्रचार में देखने को मिली थी. चलिए अब आपको सभी राज्यों की सीटों के बारे में बताते हैं कि कहां कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा गया. अगर मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां विधानसभा की 230 सीटें हैं और सभी सीटों पर चुनाव लड़ा गया है. बीजेपी और कांग्रेस के बीच यहां आमने-सामने की टक्कर है.

वहीं अगर राजस्थान की बात करें तो यहां विधानसभा की 200 सीटे हैं. हालांकि यहां चुनाव 199 सीटों पर लड़ा गया. क्योंकि कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के चलते इस सीट को छोड़ दिया गया.

छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं यहां भी सभी सीटों पर चुनाव लड़ा गया है. इसके अलावा तेलंगाना में विधानसभा की 119 सीट हैं और यहां भी सभी सीटों पर चुनाव लड़ा गया है. इसके साथ ही मिजोरम में विधानसभा की 40 सीटें हैं यहां भी सभी सीट पर चुनाव लड़ा गया.

सर्वे में किसका चल रहा जादू

मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के नतीजों के लिए सर्वे एजेंसियों की तरफ से सर्वे भी किए गए. जिसमें मध्यप्रदेश और राजस्थान में बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही हैं. इन दोनों ही राज्यों के लिए अलग-अलग सर्वे में सामने आए हैं. कहीं पर बीजेपी की सरकार को बनते हुए दिखाया गया है तो कहीं पर कांग्रेस की.

वहीं अगर छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की बात की जाए तो यहां पर एक हद तक स्थिति साफ होती हुई रही है. अगर एग्जिट पोलों की मानें तो यहां पर सभी ने कांग्रेस की सरकार को बनते हुए दिखाया है. हालांकि कुछ सर्वों में कांटे की टक्कर भी दिखाई गई है.

अभी किस राज्य में किसकी सरकार

चलिए अब आपको बता हैं कि किस राज्य में किसकी सरकार है. मध्यप्रदेश में अभी बीजेपी की सरकार है. राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है. छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की सरकार है. वहीं तेलंगाना में सीएम केसीआर की पार्टी बीआरएस की सरकार है. इसके साथ मिजोरम में अभी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) की सरकार है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago