दुनिया

Earthquake Today: भूकंप से थर्राया ये एशियाई देश, द्वीपों पर 7.6 तीव्रता के झटके, सुनामी की चेतावनी जारी

Earthquake in Philippines Today: प्रशांत महासागर में स्थित एक देश आज 7.5 तीव्रता के भूकंप से थर्रा उठा. फिलिपींस में शनिवार की शाम भूकंप के तेज झटके लगे. जिससे कई द्वीपों पर कोहराम मच गया. यूरोपीय-मेडिटेरियन सेस्मेलॉजिकल सेंटर के मुताबिक, भूकंप की गहराई जमीन से 63 किलोमीटर नीचे थी. हालांकि, अभी इससे हुए नुकसान के बारे में सूचना नहीं मिल पाई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप के तेज झटके लगने के बाद फिलिपींस में सुनामी आने की चेतावनी जारी कर दी गई है. भूविशेषज्ञों का कहना है कि फिलीपींस के समुद्री इलाकों में जबरदस्त हलचल देखी गई है और इसका असर जापान तक हो सकता है. शनिवार को आए इस भूकंप का केंद्र मिन्दानो इलाका है. यहां इससे पहले पिछले महीने भी 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था, तब 8 लोगों की मौत हुई थी.

यह भी पढ़िए: दिल्ली-एनसीआर में लगे भूकंप के झटके, काफी देर तक थर्राईं फ़रीदाबाद की इमारतें, लोग सिहर गए

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि फिलीपींस में 7.6 तीव्रता का भूकंप आने पर जापान ने भी रेस्क्यू टीम से तैयार रहने को कहा है. जापान सरकार ने भी सुनामी वॉर्निंग जारी की है. जापान के पश्चिमी किनारों पर सटीक नजर रखी जा रही है. जापान की मेट्रोलॉजिकल एजेंसी की ओर से कहा गया कि वे समुद्र में उठती लहरों पर नजर बनाए हुए हैं.

 

 

रॉयटर्स के मुताबिक- फिलीपींस के समुद्री इलाकों में जबरदस्त हलचल देखी गई है और इसका असर जापान तक हो सकता है. HKO Earthquake M5.0+ ने ट्विटर पर बताया कि भूकंप का केंद्र मिन्दानो इलाका है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts