देश

Rajasthan Elections: नतीजों से पहले ही BJP के इस सासंद ने कर दिया सचिन पायलट की जीत का दावा, बताई ये वजह

Sachin Pilot: राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर घोषित किए जाएंगे. लेकिन उससे पहले ही बीजेपी सांसद सुखबीर जौनपुरिया (Sukhbir Jaunpuriya) ने सचिन पायलट की जीत का ऐलान कर दिया है. हालांकि उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बतायी है. उन्होंने टोंक विधानसभा सीट पर मुस्लिमों का हवाला दिया है. सांसद सुखबीर का कहना है कि टोंक में अल्पसंख्यक बहुत है. उन्होंने कहा कि उनकी मजबूरी है कि वह किसी और को वोट नहीं दे सकते, इसका मतलब यही है कि वह सचिन पायलट को वोट देंगे.

बीजेपी सांसद ने मुस्लिम समीकरणों का हवाला देते हुए कहा कि यहां पायलट की जीत तय है. उनको मुसलमानों के वोट मुफ्त में मिले हैं. इसलिए उनके जीतने की चांस ज्यादा है.

सचिन पायलट की पारंपरिक सीट है टोंक

बता दें कि टोंक सीट सचिन पायलट की पारंपरिक सीट है. उनका पास यहां गुर्जर और मुस्लिम समुदाय का वोट बैंक हैं. इसलिए बीजेपी के लिए यह सीट जीतना काफी मुश्किल हो जाता है. यहां पर बीजेपी के लिए जाति और धार्मिक समीकरण काम नहीं करते हैं. हालांकि बीजेपी ने इस बार सचिन पायलट को चुनौती देने के लिए स्थानीय नेता को मैदान में उतारा था, क्योंकि सचिन पायलट बाहरी नेता हैं. बीजेपी उम्मीदवार अजीत सिंह मेहता ने इस बार सचिन पायलट को घेरने के लिए स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा का उठाया था.

बीजेपी प्रत्याशी ने सचिन पायलट को कैसे घेरा

पार्टी से टिकट मिलने के बाद अजीत सिंह मेहता ने कहा था कि टोंक उनका गृहक्षेत्र है और वह यहां के लोगों की समस्याओं को जानते हैं. वहीं सचिन पायलट बाहरी नेता हैं. बीजेपी प्रत्याशी ने सचिन पायलट के पिछले चुनाव जीतने का कारण भी बताया था. उन्होंने कहा था कि पिछली बार सीएम फेस होने के चलते जीत मिली थी. लेकिन इस बार उनके पास मौका नहीं है. वहीं जानकारों का मानना है कि पार्टी यहां के समीकरणों को अच्छे से जानती है इसलिए उन्होंने स्थानीय नेता को मैदान में उतारा है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

25 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

46 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

1 hour ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

9 hours ago