देश

बिजली चोरी मामला: कोर्ट के आदेश पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने जमा किए 6 लाख रुपए

यूपी के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने बिजली चोरी मामले में मंगलवार को छह लाख रुपए जमा कराए हैं. सांसद के अधिवक्ता ने न्यायालय के आदेश के बाद 6 लाख रुपए का ड्राफ्ट बिजली विभाग के दफ्तर में जमा कराया है.

अधिशासी अभियंता नवीन गौतम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बिजली चोरी मामले में 3 जून को कोर्ट ने आदेश दिया था कि छह लाख रुपए जमा कराया जाए. उसी के तहत सांसद के अधिवक्ता ने बिजली दफ्तर पहुंचकर 6 लाख रुपए जमा कराए जाएं.

विभाग ने लगया था 1.91 करोड़ का जुर्माना

दरअसल, विभाग ने बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया था. इसी अभियान के दौरान पिछले साल 19 दिसंबर को विभागीय अधिकारियों ने सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर बिजली चोरी का मामला पकड़ा था. विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए सांसद पर 1.91 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था. हालांकि, बिजली विभाग की ओर से कोई राहत नहीं मिलने पर सांसद की ओर से उनके अधिवक्ता ने उच्च न्यायालय में वाद दायर किया था.

इस मामले में न्यायालय ने उन्हें छह लाख रुपए विभाग में जमा करने का निर्देश दिया था. साथ ही यह भी कहा था कि इस धनराशि को जमा करने के बाद विभाग की ओर से कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा. अधिशासी अभियंता नवीन गौतम ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद सांसद की ओर से उनके अधिवक्ता ने छह लाख का ड्राफ्ट विभाग में जमा कराया है. अब न्यायालय के आदेश के बाद उनका बिजली कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा.

वहीं, सपा सांसद के अधिवक्ता फरीद अहमद ने बताया कि उनके परिसर में बिजली विभाग ने छापा मारा था और उन्होंने बिजली चोरी का इल्जाम लगाया था. इतना ही नहीं, सांसद के ऊपर एक करोड़ 91 लाख 98 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था.

इसके खिलाफ हम उच्च न्यायालय में गए और इस संबंध में एक आदेश दिया गया कि मेरे मुवक्किल को 6 लाख रुपए जमा करने होंगे, जिसके बाद बिजली का कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा. हमने 6 लाख का ड्राफ्ट जमा कर दिया है और एक प्रार्थना पत्र भी दिया है कि हमारा बिजली का कनेक्शन जोड़ा जाए.


ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: फिल्म ‘ठग लाइफ’ पर धमकियों की इजाजत नहीं, हर राज्य में होगी रिलीज


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago