देश

एल्विश यादव हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट, स्वैग दिखाने के लिए करता था रेव पार्टी, नोएडा पुलिस ने किए कई खुलासे

Elvish Yadav snake venom case: एल्विश यादव को मंगलवार को लुक्सर जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार नोएडा पुलिस मामले की खोजबीन में जुटी है जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां होंगी. फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच कर रही है.

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर एल्विश आर्मी ग्रुप के जरिए उनके फैंस ने जो पुलिस को जो अपशब्द कहे उन पर भी कार्रवाई की जाएगी. रविवार शाम को ही पुलिस ने एल्विश को क्वारंटाइन सेल में बंद किया गया है. उसके बाद अब उसे हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार पहले पुलिस ने एल्विश को नाॅर्मल प्रोसीजर के तहत आम कैदियों के साथ रखा था लेकिन सेलिब्रिटी होने के नाते उसे हाई सिक्योरिटी जेल में बंद किया गया.

स्वैग दिखाने के लिए बनाता था वीडियो

वहीं इस मामले में गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. नोएडा पुलिस के अनुसार पैसा कमाने के अलावा एल्विश दिल्ली-एनसीआर में सोशल मीडिया फैन बेस बढ़ाने और स्वैग दिखाने के लिए सांपों वाले वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करता था.

पुलिस के पास एल्विश के खिलाफ सबूत

पुलिस की मानें तो पूछताछ के दौरान उसने उस पर लगे आरोपों को सिरे से नकार दिया. लेकिन हमारे पास सबूत हैं. पुलिस के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने फैंस के बीच एक व्यक्ति की इमेज बनाना चाहता था जो कानूनी एजेंसियों से डरता नहीं है. उन्होंने बताया कि यादव से जुड़ी 6 से ज्यादा रेव पार्टियों में सांप के जहर के इस्तेमाल के सबूत मिले हैं. वहीं कुछ पार्टियों में वह स्वयं भी शािमल हुआ था.

ऐसे हुआ था मामले का खुलासा

बता दें कि इस मामले का खुलासा भाजपा की सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी के एनजीओ पीपल फाॅर एनिमल्स की सूचना के बाद आया था. जिसके बाद पुलिस ने नोएडा सेक्टर 51 में एक बैक्वेंट हाॅल से 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था. मामले में पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर 20 मिली. सांप का जहर, पांच कोबरा, एक अजगर, दो सिर वाले दो सांप और रैट स्नेक बरामद किए थे.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

5 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

13 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

19 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

33 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

36 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

58 minutes ago