देश

बांके बिहारी मंदिर में भीड़ के बीच ‘दम घुटने’ से एक श्रद्धालु की मौत, डॉक्टर बोले- हार्ट अटैक से गई जान

मथुरा के वृंदावन में स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में मंगलवार को दर्शन करने पहुंचे मुंबई के निवासी एक व्यक्ति की कथित रूप से भीड़ में दम घुटने के कारण मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मौके पर मौजूद चिकित्सकों के दल ने उसके इलाज का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. चिकित्सकों ने दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की बात कही है.

भीड़ में सांस लेने में हुई थी दिक्कत

अस्पताल की इमरजेंसी विभाग की टीम के प्रभारी डॉक्टर भूदेव प्रसाद ने बताया कि वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे मुंबई के साईं कोलीवाड़ा की कर्मक्षेत्र बिल्डिंग में रहने वाले सुनील मांगो को मंदिर के अंदर भीड़ में सांस लेने में दिक्कत हुई थी, जिसके बाद वह मंदिर के बाहर निकल आए थे.

मुंबई से आया था 40 श्रद्धालुओं का दल

वहीं मांगो के साथ आईं प्रमिला कन्नौजिया ने बताया कि वह 40 लोगों के दल के साथ मुंबई से रविवार को ब्रज दर्शन पर वृंदावन आए थे, वे लोई बाजार में स्थित बसंती धर्मशाला में ठहरे थे, मंगलवार को वे सभी बिहारी जी मंदिर में दर्शन करने गए थे, तभी यह हादसा हो गया. मांगो एक रिटायर बैंककर्मी थे.

यह भी पढ़ें- बागपत में चेकिंग के दौरान कार से बरामद हुए डेढ़ करोड़ रुपये, आयकर विभाग ने शुरू की जांच

मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डेय ने बताया कि श्रद्धालु की मौत मंदिर के अंदर नहीं, बाहर चबूतरे पर विश्राम करते वक्त हुई है. पुलिसकर्मी उन्हें एंबुलेंस में संयुक्त जिला अस्पताल ले गए थे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Nitish Pandey

Recent Posts

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

25 seconds ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

23 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

27 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

42 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

52 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

53 minutes ago