मुठभेड़ में मारा गया नक्सली.
Encounter Between Police and Naxalites: छत्तीसगढ़-तेलंगाना बाॅर्डर पर शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए. बीजापुर पुलिस और ग्रेहाउंड टीम ने जाॅइंट ऑपरेशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया. जवानों ने मारे गए नक्सलियों के पास से एके-47 और एलएमजी जैसे हथियार बरामद किए हैं.
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के बाॅर्डर पर स्थित बीजापुर जिले के कर्रीगुटा के जंगल में नक्सली मौजूद हैं. इसके बाद ग्रेहाउंड फोर्स और बीजापुर पुलिस ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फोर्स शुक्रवार रात को कर्रीगुटा के जंगल में पहुंच गई और नक्सलियों को घेर लिया. इसके बाद शनिवार सुबह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई. जिसमें 3 नक्सली मारे गए. तीनों के शव बरामद हो गए हैं. फिलहाल पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है.
बता दें 3 दिन पहले भी पुलिस और नक्सलियों के बीच बीजापुर में मुठभेड़ हुई थी जिसमें 13 नक्सलियों मारे गए थे. यह मुठभेड़ करीब 18 घंटे तक चली थी. इसमें महिला नक्सली भी शािमल थे. मारे गए नक्सलियों के पास से एके-47 और एलएमजी जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए. वहीं इस बीच छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार नक्सलियों के साथ बातचीत को तैयार है.
ये भी पढ़ेंः भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी- ‘देश एक और कार्यकाल का आशीर्वाद देने जा रहा…’
ये भी पढ़ेंः ‘वरुण ने जब पीलीभीत छोड़ा तब वे बहुत रोए…’ बेटे का टिकट कटने पर बोलीं मेनका गांधी
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…
भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से…
Flydubai Flight Cockpit Fight: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में…
शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…
Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…
Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…