देश

भारत ने अंटार्कटिका में खोला अपना तीसरा पोस्ट ऑफिस, MH-1718 रखा गया पिनकोड, जानें क्या है वजह

भारतीय डाक विभाग ने इतिहास रचते हुए हर तरफ बर्फ से ढके क्षेत्र वाले अंटार्कटिका में दक्षिणी ध्रुव के नजदीक अपनी नई ब्रांच खोली है. अंटार्कटिका में भारत का एक नया पोस्ट ऑफिस खुला है. जिसका उद्घाटन 5 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया. अंटार्कटिका में भारत के करीब 100 वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं. जिन्हें खास तोहफा देते हुए ये पोस्ट ऑफिस खोला गया है.

अटांर्कटिका में खुला तीसरा पोस्ट ऑफिस

बता दें कि इससे पहले अंटार्कटिका में दो पोस्ट ऑफिस थे. अब तीसरे पोस्ट ऑफिस की शुरुआत भारती स्टेशन पर की गई है. महाराष्ट्र सर्किल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल केके शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन किया. शर्मा ने कहा, ‘डाक विभाग ने इससे पहले 1984 में दक्षिण गंगोत्री स्टेशन पर और 1990 में मैत्री स्टेशन पर एक डाकघर स्थापित किया था. यह अंटार्कटिका में स्थापित होने वाला तीसरा डाकघर है.’

MH-1718 दिया गया है पिनकोड

सबसे दिलचस्प बात ये है कि अंटार्कटिका में जो तीसरा पोस्ट ऑफिस शुरू किया गया है, उसका पिनकोड MH- 1718 दिया गया है. जो नई ब्रांच खुलने के नॉर्म के मुताबिक है. 5 अप्रैल को पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन इसलिए किया गया क्योंकि इस दिन नेशनल सेंटर फॉर पोलर एंड ओशन रिसर्च (NCPOR) का 24वां स्थापना दिवस था.

यह भी पढ़ें- कांग्रेस का घोषणा पत्र बना ‘रहस्य पत्र’, महालक्ष्मी योजना-सरकारी नौकरियां समेत कई वादों पर लोग उठा रहे सवाल

साल में एक बार कलेक्ट किए जाएंगे पत्र

अंटार्कटिक ऑपरेशंस के ग्रुप डायरेक्टर शैलेन्द्र सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पोस्ट ऑफिस भले ही सांकेतिक है, लेकिन ये पहल मील का पत्थर है. जो वैज्ञानिक वहां पर काम कर रहे हैं, उनके पास तमाम डिजिटल साधन हैं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं, लेकिन फिर भी ये लोग खत के माध्यम से अपने परिवार के साथ जुड़े रहते हैं. उन्होंने कहा कि साल में एक बार वहां आने वाले खतों को इक्ट्ठा करके गोवा हेडक्वार्टर भेजा जाएगा. जिसके बाद इन पत्रों को वैज्ञानिकों के परिवारों को भेजा जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में धूमधाम से हुआ हिंदी माह 2026 का समापन, गजल की प्रस्तुति ने मोहा मन

शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…

16 minutes ago

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

37 minutes ago

सोनिया गांधी को ललन सिंह का करारा जवाब, बोले- नीतीश कुमार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…

37 minutes ago

डीयू छात्र संघ चुनाव मामले में NSUI को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव को चुनौती देने वाली NSUI…

38 minutes ago

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: 80 साल के मालिक हरिराम गुप्ता को कोर्ट से बड़ा झटका, मेडिकल बेल खारिज

दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता को पटियाला…

43 minutes ago