देश

चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामले में CBI का एक्शन, दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी में कई गिरफ्तार

दिल्ली में चाइल्ड ट्रैफिकिंग के मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (CBI) ने बड़ा एक्शन लिया है. CBI की टीम ने दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी कर आधा दर्जन से ज्यादा बच्चों को रेस्क्यू किया है. इन बच्चों की खरीद-फरोख्त की जा रही थी. सीबीआई ने मौके से कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है. इन सभी से पूछताछ की जा रही है.

7-8 बच्चों को रेस्क्यू किया

मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम ने दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में चाइल्ड ट्रैफिकिंग को लेकर शनिवार की सुबह छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान सीबीआई की टीम ने 7-8 बच्चों को रेस्क्यू करने के साथ ही कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए संदिग्धों से सीबीआई की टीम पूछताछ में जुटी हुई है.

कई लोगों को टीम ने किया गिरफ्तार

जिन लोगों को सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया है, उनमें अस्पतालों के वार्ड ब्वॉय समेत महिलाएं और पुरुष शामिल हैं. सीबीआई की टीम ने दिल्ली के केशवपुरम के एक घर से दो नवजात बच्चों को रेस्क्यू किया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन नवजातों को बेचने के लिए चोरी करके यहां लाया गया था.

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में NIA की टीम पर हमला, गाड़ियों के शीशे टूटे, विस्फोट की जांच करने पहुंची थी टीम

शिकायत मिलने के बाद शुरू की जांच

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों दिल्ली के एक अस्पताल से बच्चों के गायब होने की शिकायतें मिली थीं. जिसके बाद जांच एजेंसी एक्टिव हुई तो उसे कुछ अहम सुराग मिले थे, जिसमें बच्चों के खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया था. इसी के आधार पर सीबीआई ने जांच को आगे बढ़ाया था.

गिरफ्तार किए गए आरोपी

सीबीआई ने जिन आरोपियों को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया है, उसमें हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला नीरज, इंदु परमार (पश्चिम विहार, दिल्ली), पूजा कश्यप (नारंग कॉलोनी कन्हैया नगर दिल्ली), असलम (पटेल नगर, दिल्ली), रितु (कराला, दिल्ली), अंजली (मयूर विहार, दिल्ली) कविता (दिल्ली) का नाम शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

6 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

8 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

1 hour ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

1 hour ago