देश

Gadchiroli Encounter: गढ़चिरौली में पुलिस एनकाउंटर में तीन नक्सली ढेर, 38 लाख का था इनाम

Gadchiroli Encounter: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में रविवार (30 अप्रैल) को एक पुलिस मुठभेड़ में 38 लाख रुपये के इनामी तीन नक्सली मारे गए. पुलिस ने मुठभेड़ में दलम कमांडर सहित तीन नक्सलियों को मार गिराया. पुलिस को नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद इलाके में ऑपरेशन चलाया गया.

एक वरिष्ठ पुलिस ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे केदमारा जंगल में यह मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन नक्सली मारे गए. गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीलोत्पल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों के पेरिमिली और अहेरी दलम के सदस्य माने राजाराम और पेरिमिली सशस्त्र चौकी के बीच एक वन क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं.

पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की सी-60 बल की दो यूनिट जंगल इलाके में तलाशी अभियान के लिए भेजी गई थीं. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी की, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. उन्होंने कहा, ‘‘मुठभेड़ के बाद मौके से तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए. साथ ही हथियार और अन्य सामग्री भी बरामद की गई हैं.’’

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट तय करेगा आनंद मोहन की रिहाई सही या गलत, जी कृष्णैया की पत्नी की गुहार पर 8 मई को सुनवाई

साईनाथ नरोटे की हत्या का मुख्य आरोपी था मदावी

शुरुआती जांच के अनुसार, मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान पेरिमिली दलम के कमांडर बिटलू मदावी जबकि दो अन्य की पहचान पेरिमिली दलम के वासु और अहेरी दलम के श्रीकांत के रूप में हुई है. एसपी नीलोत्पल ने बताया कि मदावी इस साल नौ मार्च को छात्र साईनाथ नरोटे की हत्या का मुख्य आरोपी था. उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है.

ये भी पढ़ें: Guddu Muslim: अतीक के बमबाज गुर्गे गुड्डू मुस्लिम को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, यूपी में उसके घर पर चस्पा किया नोटिस

वहीं DIG संदीप पाटिल ने बताया, “हमें जानकारी मिली कि दक्षिण गढ़चिरौली में परमिली और अहेरी LoS से कुछ नक्सली आए हैं और जंगल क्षेत्र में हैं. तलाशी अभियान के दौरान C60 फोर्स ने फायरिंग की और बाद में तलाशी के दौरान हमें 3 नक्सलियों के शव मिले.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

21 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

53 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

2 hours ago