बिजनेस

अब कर्मचारियों के लिए बनेगी सोशल मीडिया गाइडलाइन, IRDA ने दिया इंश्योरेंस कंपनियों को निर्देश

SOCIAL MEDIA GUIDLINE FOR INSURANCE EMPLOYEE: इंश्योरेंस रेगुलेटर एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( IRDAI ) ने इंश्योरेंस कंपनियों को अपने कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया गाइडलाइन बनाने का आदेश दिया है. अथॉरिटी का कहना है कंपनियों को इस बात को सुनिश्चित करना चाहिए कि संस्थान की  कोई गोपनीय या अनवेरीफाइड जानकारी कर्मचारियों के माध्यम से लोगों तक न पहुंचे. आजकल जिस तरह से सोशल मीडिया का चलन बढ़ रहा है उससे सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी सबसे ज्यादा तेजी से फैलती है. इसीलिए इरडा ( IRDA ) ने कंपनियों से कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया गाइडलाइन बनाने की बात कही है.

ये भी पढ़ें- Reliance का कैंपा प्लान, मुथैया मुरलीधरन के साथ कारोबार के लिए मिलाया हाथ 

क्या कहा इरडा ( IRDAI ) ने – 

IRDA ने इस बारे में बयान देते हुए कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल इस तरह से होना चाहिए कि कंपनी या संस्थानों के बिजनेस का वैल्यू बढ़नी चाहिए. कर्मचारियों के व्यवहार से कंपनियों की प्रतिष्ठा जुड़ी होती है. इसीलिए ये जरूरी है कि कर्मचारियों का व्यवहार सोशल मीडिया पर सही हो. इसके साथ ही इरडा ने कहा कि किसी भी शिकायत या फॉल्ट की रिपोर्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से नहीं होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत हैं अडानी के आधारभूत ढांचे वाले प्रोजेक्ट्स

इरडा ने साफतौर पर कहा है कि किसी भी ब्लॉग, चैट फोरम, या सोशल नेटवर्किंग साइट पर संस्थान की अनवेरी फाइड बातों को शेयर करने से बचना चाहिए. इसके साथ ही इरडा ने पर्सनल पोस्ट को लेकर भी बात की . उन्होने कहा कि पर्सनल पोस्ट में कुछ भी सेयर करने से पहले ये स्पष्ट करना चाहिए की कर्मचारी जो भी बातें या जानकारी दे रहा है वो उसके विचार हैं. संस्थान के विचार वो हों ये जरूरी नहीं है. निजी वेबसाइट या सोशल नेटवर्किंग साइट पर किसी बिजनेस की आलोचना करना या उस पर टिप्पणी करना सही नहीं.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

15 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

15 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

44 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

1 hour ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

1 hour ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

2 hours ago