दशहरे पर क्यों पूजते हैं शमी का पेड़? जानें इसका ‘सोने’ से खास कनेक्शन
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (फोटो ट्विटर)
BJP Manifesto: कर्नाटक चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी-अपनी रणनीतियों को अंजाम तक पहुंचाने की तैयारी कर रही हैं. 10 मई को कर्नाटक की जनता मतदान करेगी. चुनाव होने में अभी 10 दिन का समय बचा हुआ है. इस बीच बीजेपी ने अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम बसवराज बोम्मई और दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा मौजूद रहे.
बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में जनता को लुभाने के लिए कई वादे किए हैं, लेकिन इन सब में खास बात यह है कि पार्टी ने यहां यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का वादा किया है. आइए बताते हैं बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में क्या वादे किए हैं.
बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में कर्नाटक में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का वादा किया है. पार्टी ने 7 ‘A’ (Anna, Akshara, Aarogya, Abhivruddhi, Aadaya और Abhaya) को ध्यान में रखा है. बीपीएल कार्ड धारकों को तीन फ्री एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) देने का वादा किया है. हर वार्ड में एक ‘अटल आहार केंद्र’ की स्थापना और ‘पोषण स्कीम’ के अंतर्गत प्रत्येक बीपीएल कार्ड धारक परिवार को आधा लीटर नंदिनी दूध देने का वादा किया है.
बीजेपी ने इनके अलावा राज्य में गरीबों को 10 लाख घर देने की भी घोषणा की है. सामाजिक न्याय निधि स्कीम के तहत एससी-एसटी महिलाओं को पांच साल के लिए 10 हजार रुपये की एफडी करने का वादा किया है. वहीं कर्नाटक अपार्टमेंट स्वामित्व अधिनियम, 1972 में सुधार के लिए पार्टी कर्नाटक रेजिडेंट्स वेलफेयर कंसल्टेटिव कमेटी (KRWCC) का गठन करेगी, जिससे बेंगलुरु में अपार्टमेंट में रहने वालों के लिविंग स्टैंडर्ड में सुधार होगा.
1 खाद्य सुरक्षा
2 गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
3 सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा
4 सुनिश्चित आय सहायता
5 सभी के लिए सामाजिक न्याय
6 सभी के लिए विकास, समृद्धि
घोषणा पत्र जारी करने के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि “कर्नाटक के लिए घोषणापत्र ऐसी कमरे में बैठकर नहीं बनाया गया है, बल्कि एक उचित अभ्यास किया गया है, इस सामग्री के निर्माण से पहले राज्यों के कोने-कोने का दौरा करने वाले हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी मात्रा में मेहनत और दृढ़ता से सुझाव प्राप्त किए गए और लाखों घरों से जोड़ा गया.”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…
Right Side Chest Pain When Breathing: गहरी सांस लेने, खांसने या शरीर हिलाने पर सीने…
Delhi Guest Teacher Salary Hike: दिल्ली के 20 हजार से ज्यादा गेस्ट टीचर्स को बड़ी…