देश

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध, जेसीबी पर चढ़ी ढाबा संचालिका; कर्मचारियों पर पथराव के आरोप

Encroachment Removal Drive: शहर में सड़क और नालों की भूमि पर वर्षों से कब्जा कर कारोबार चलाने वालों के बढ़ते हौसलों का एक और उदाहरण गुरुवार को बस स्टैंड रोड पर देखने को मिला. नगर निगम और नगर विकास न्यास (यूआईटी) द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक ढाबा संचालिका ने कार्रवाई का विरोध करते हुए जेसीबी मशीन पर चढ़कर हंगामा कर दिया. घटना के चलते कुछ समय के लिए मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई.

प्रशासन मानसून से पहले नालों की सफाई और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए शहरभर में अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को निगम और यूआईटी की टीम बस स्टैंड रोड स्थित महावीर ढाबे के बाहर पहुंची. टीम ने सड़क और नाले की भूमि पर किए गए कथित अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की तो ढाबा संचालिका ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया.

विरोध के दौरान महिला सीधे जेसीबी मशीन पर चढ़ी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विरोध के दौरान महिला सीधे जेसीबी मशीन पर चढ़ गई और चालक से तीखी बहस करने लगी. कुछ देर तक कार्रवाई बाधित रही और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक अपने सरकारी दायित्व का निर्वहन कर रहा था, लेकिन उसके साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौच की गई. घटना के दौरान ढाबे के कुछ कर्मचारियों द्वारा जेसीबी चालक पर पत्थर फेंकने के आरोप भी सामने आए हैं. स्थिति बिगड़ती देख चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए खुद को सुरक्षित किया और मशीन को वहां से हटा लिया. हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लिया है.

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में तिहरे हत्याकांड से सनसनी, घर के बाहर मिले एक ही परिवार के 3 शव

नालों और सार्वजनिक भूमि पर किए गए सभी अवैध कब्जों को हटाया जाएगा

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर को अतिक्रमण और जलभराव की समस्या से मुक्त कराने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने वाले लोग ही कार्रवाई का सबसे अधिक विरोध कर रहे हैं. लोगों का मानना है कि सड़क, नाले और फुटपाथ सार्वजनिक संपत्ति हैं और उन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा आम नागरिकों की सुविधाओं को प्रभावित करता है. नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 19 जून तक चलने वाले विशेष अभियान के दौरान किसी भी प्रकार के दबाव या बाधा को स्वीकार नहीं किया जाएगा. अधिकारियों के अनुसार नालों और सार्वजनिक भूमि पर किए गए सभी अवैध कब्जों को हटाया जाएगा ताकि बारिश के मौसम में जलभराव, यातायात अवरोध और अन्य समस्याओं से शहरवासियों को राहत मिल सके. प्रशासन ने नागरिकों से अभियान में सहयोग करने और सार्वजनिक हित को प्राथमिकता देने की अपील भी की है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

1 hour ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

2 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

2 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

4 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

4 hours ago