उत्तर प्रदेश

“सपा का होगा TMC जैसा हाल…” 2027 चुनाव से पहले बीजेपी विधायक का बड़ा बयान, अखिलेश यादव को भी सुनाई खरी-खोटी

UP Election 2027: बिलया/नरेन्द्र मिश्र: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल धीरे-धीरे गर्म होने लगा है. चुनाव में अभी समय बाकी है, लेकिन नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर तेज हो गया है. इसी क्रम में बलिया जिले की बांसडीह विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक केतकी सिंह (Ketki Singh) ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने दावा किया है कि 2027 चुनाव में सपा की हालात टीएमसी से भी खराब होगी.

सपा के सांसद और विधायक होंगे बीजेपी में शामिल- केतकी सिंह

अपने आवास पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में केतकी सिंह ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी की स्थिति बेहद कमजोर हो जाएगी. उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद सपा के हालात पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस से भी खराब होंगे. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के कई सांसद और विधायक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. केतकी सिंह ने कहा कि यदि कोई नेता बीजेपी में आता है तो पार्टी उसका स्वागत करेगी.

अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना

बीजेपी विधायक ने दावा किया कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी का जनाधार लगातार घटेगा और प्रदेश की राजनीति में उसकी भूमिका सीमित हो जाएगी. उन्होंने विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप भी लगाया. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केतकी सिंह ने राम मंदिर में हुई चोरी की घटना को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि राम मंदिर जैसे आस्था के विषय पर सवाल उठाना उचित नहीं है. केतकी सिंह ने अखिलेश यादव की तुलना रामायण काल के उस व्यक्ति से की, जिसने माता सीता के चरित्र पर सवाल उठाए थे.


ये भी पढ़ें: “राहुल गांधी मजाक…” गठबंधन टूटने पर DMK ने कांग्रेस को क्या-क्या सुनाया?


उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को राम मंदिर के मुद्दे पर राजनीति करने से बचना चाहिए. साथ ही यह भी कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के बावजूद वह अब तक दर्शन करने नहीं गए हैं. केतकी सिंह के अनुसार, इस तरह के बयान उनकी राजनीतिक सोच को दर्शाते हैं. बीजेपी विधायक के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक नई बहस छिड़ गई है. आने वाले दिनों में इस पर समाजवादी पार्टी की प्रतिक्रिया भी देखने को मिल सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

15 minutes ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

1 hour ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

3 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago